PM Modi Jewar Airport launch News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज, शनिवार को, उत्तर प्रदेश में नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन किया। एयरपोर्ट के पहले चरण के उद्घाटन समारोह में कई दिग्गज पहुंचे थे। इस दौरान पीएम मोदी ने सपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि,”पहले सपा वालों ने नोएडा को अपनी लूट का ATM बना लिया था, लेकिन आज बीजेपी सरकार में वही नोएडा, यूपी के विकास का सशक्त इंजन बन रहा है.”
हर 2 मिनट में उड़ान! युवाओं को मिलेगी नई उड़ान
#WATCH ग्रेटर नोएडा, यूपी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ” आज पूरा विश्व चिंतित है, पश्चिम एशिया में एक महीने से युद्ध चल रहा है। युद्ध की वजह से कई देशों में खाने-पीने का सामान, पेट्रोल, डीजल, गैस, खाद जैसी कई जरूरी चीजों का चारों तरफ संकट पैदा हो गया है। हर देश इस संकट का… pic.twitter.com/z1iUHhVPFz
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 28, 2026
इसके अलावा पीएम मोदी ने कहा कि जेवर एयरपोर्ट से हर 2 मिनट में हवाई जहाज उड़ेंगे. देश के युवाओं पर कहा कि उन्हें पता है कि यह जो काम हो रहा है, यह नौजवानों के भविष्य को नई उड़ान देने वाला काम है. उन्होंने कहा कि आज जहां भी मेरी नजर पड़ रही है सारे युवा मुझे नजर आ रहे हैं क्योंकि युवाओं को पता है कि ये जो काम हो रहा है ये भविष्य को नई उड़ान देने वाला काम हो रहा है। आज हम विकसित यूपी विकसित भारत अभियान का एक नए अध्याय शुरू कर रहे हैं. आज देश का सबसे बड़ा प्रदेश आज देश के सबसे अधिक इंटरनेशनल एयरपोर्ट वाले राज्यों में एक हो गया है.
नोएडा बना विकास का इंजन, PM मोदी का बड़ा बयान
#WATCH ग्रेटर नोएडा, यूपी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “ये जेवर एयरपोर्ट पूरे उत्तर भारत को दुनिया से जोड़ रहा है ये ऐसा एयरपोर्ट बन रहा है हर दो मिनट में एक जहाज उड़ेगा। पहले सपा वालों ने नोएडा को अपनी लूट का ATM बना लिया था लेकिन आज भाजपा सरकार में वही नोएडा यूपी के विकास… pic.twitter.com/hn30Z9QCd7
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 28, 2026
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “ये जेवर एयरपोर्ट पूरे उत्तर भारत को दुनिया से जोड़ रहा है ये ऐसा एयरपोर्ट बन रहा है हर दो मिनट में एक जहाज उड़ेगा। पहले सपा वालों ने नोएडा को अपनी लूट का ATM बना लिया था लेकिन आज भाजपा सरकार में वही नोएडा यूपी के विकास का सशक्त इंजन बन रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “आप सोचिए इस एयरपोर्ट को अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार ने 2003 में फाइल में मंजूरी दे दी थी.
10 साल फाइलों में दबा था एयरपोर्ट, अब हुआ तैयार!
उन्होंने आगे कहा, “लेकिन एयरपोर्ट नहीं बना लेकिन केंद्र में कांग्रेस और यहां की पहली की सरकारों ने सालों तक इस एयरपोर्ट की नींव तक नहीं पड़ने दी। 2004 से 2014 तक ये एयरपोर्ट फाइलों में दबा रहा। जब हमारी सरकार बनी तो यूपी में सपा की सरकार थी शुरू के 2-3 सालों में उन्होंने इस पर काम नहीं होने दिया। लेकिन जैसे ही यहां भाजपा-NDA की सरकार बनी और दिल्ली में भाजपा-NDA की सरकार बनी तो जेवर एयरपोर्ट की नींव भी पड़ी और निर्माण भी हुआ और अब ये शुरू भी हो गया है।”
यह भी पढ़ें: Rajasthan: भरतपुर में बेखौफ बदमाश का आतंक, लूट के दौरान ज्वेलर की गोली मारकर हत्या, आरोपी फरार























