मुख्यमंत्री को मिला राजिम कुंभ कल्प 2026 का आमंत्रण, भव्य आयोजन से छत्तीसगढ़ की संस्कृति और पर्यटन को मिलेगी नई पहचान

Summary :

Rajim Kumbh 2026: छत्तीसगढ़ के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुख्यमंत्री आवास में शिष्टाचार भेंट कर राजिम कुंभ कल्प 2026 में सहभागिता हेतु औपचारिक आमंत्रण दिया। इस अवसर पर मंत्री अग्रवाल ने इस ऐतिहासिक धार्मिक-सांस्कृतिक आयोजन की व्यापक तैयारियों, उद्देश्य और इसके महत्व पर विस्तार से जानकारी दी। छत्तीसगढ़ की गौरवशाली सांस्कृतिक परंपरा का प्रमुख प्रतीक ‘राजिम कुंभ कल्प’ राजिम कुंभ कल्प छत्तीसगढ़ की गौरवशाली सांस्कृतिक परंपरा का प्रमुख प्रतीक माना जाता है। कुंभ मेला परंपरा से प्रेरित इस विशाल स्नान पर्व में हर वर्ष लाखों श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगाने पहुंचते हैं।…

Rajim Kumbh 2026: छत्तीसगढ़ के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुख्यमंत्री आवास में शिष्टाचार भेंट कर राजिम कुंभ कल्प 2026 में सहभागिता हेतु औपचारिक आमंत्रण दिया। इस अवसर पर मंत्री अग्रवाल ने इस ऐतिहासिक धार्मिक-सांस्कृतिक आयोजन की व्यापक तैयारियों, उद्देश्य और इसके महत्व पर विस्तार से जानकारी दी।

छत्तीसगढ़ की गौरवशाली सांस्कृतिक परंपरा का प्रमुख प्रतीक ‘राजिम कुंभ कल्प’

Rajim Kumbh 2026
Rajim Kumbh 2026 (Image- Social Media)

राजिम कुंभ कल्प छत्तीसगढ़ की गौरवशाली सांस्कृतिक परंपरा का प्रमुख प्रतीक माना जाता है। कुंभ मेला परंपरा से प्रेरित इस विशाल स्नान पर्व में हर वर्ष लाखों श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगाने पहुंचते हैं। वर्ष 2026 का आयोजन विशेष रूप से महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जो प्रदेश की पर्यटन क्षमता को राष्ट्रीय स्तर पर नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का माध्यम बनेगा। मंत्री अग्रवाल ने बताया कि कुंभ कल्प के दौरान पारंपरिक स्नान पर्व के साथ-साथ धार्मिक अनुष्ठान, भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम, लोक नृत्य, संगीत एवं स्थानीय उत्सवों का आयोजन किया जाएगा, जिससे देश-विदेश के पर्यटकों को आकर्षित किया जा सकेगा।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को मिला आमंत्रण

इस अवसर पर आयुक्त रायपुर महादेव कावरे एवं कलेक्टर गरियाबंद बी.एस. उईके भी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आमंत्रण स्वीकार करते हुए आयोजन की सफलता के लिए राज्य सरकार की ओर से हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि राजिम कुंभ कल्प न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र है, बल्कि यह प्रदेश की सांस्कृतिक एकता, पर्यटन विकास और आर्थिक प्रगति को गति देने वाला महापर्व है।
राज्य सरकार द्वारा आयोजन को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए विशेष तैयारियां तेज़ी से की जा रही हैं।

स्वच्छता अभियान, यातायात प्रबंधन, स्वास्थ्य सेवाओं की सुदृढ़ व्यवस्था और डिजिटल प्रचार-प्रसार पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। वहीं गरियाबंद जिला प्रशासन द्वारा स्थानीय स्तर पर विभिन्न समितियों का गठन कर व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। राजिम कुंभ कल्प 2026 छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर सशक्त रूप से स्थापित करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम साबित होगा।

रिपोर्ट- आनंद खरे

यह भी पढ़ें: उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव नई दिल्ली में युवा मामले एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया से मिले

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।