Salim Wastik News : चर्चित Youtuber सलीम वास्तिक, जो खुद को ‘पूर्व-मुस्लिम’ बताते हैं और टेलीविजन पैनलों में भी दिखाई देते हैं, पर पिछले हफ्ते उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद स्थित उनके घर में दो लोगों ने चाकू से कई बार हमला किया. इस हमले में उन्हे गंभीर चोट लगी जिससे उनकी हालत गंभीर हो गई है।
अब इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें दो हमलावर, जिनकी पहचान जीशान और उसके भाई गुलफाम के रूप में हुई है, यूट्यूबर के घर में घुसकर उन पर चाकू से वार करते दिख रहे हैं।
Salim Wastik News : 4 मिनट का वीडियो
यह वीडियो लगभग 4 मिनट का है। इस खौफनाक वीडियो में सलीम अपने सोफे पर बैठे मोबाइल पर वीडियो देख रहे हैं, तभी दो हमलावर – दोनों कुर्ता-पायजामा और जैकेट पहने हुए – कांच के दरवाजे से उनके घर में घुस जाते हैं।
YouTuber Salim Wastik : बाइक पर ये आरोपी

वीडियो में देखा जा सकता है, वास्तिक अपने घर पर हैं, दोनों आरोपी उनके घर में घुसते हैं। बाहर एक सफेद रंग की कार खड़ी है। वे बिना नंबर प्लेट वाली मोटरसाइकिल पर आए थे और दोनों ने इस घटना को अंजाम देते हुए अपना हेलमेट नहीं उतारा था। कुछ ही सेकंड में उन्होंने यूट्यूबर पर चाकू से हमला करना शुरू कर दिया।
जब आरोपी उन पर लगातार चाकू से वार कर रहे थे, तो फर्श पर खून के कई निशान दिखाई दिए।
हमलावरों को यह कहते हुए सुना जा सकता है, “तुम हमारे पैगंबर का अपमान कर रहे हो, तुम हमारे भगवान का अपमान कर रहे हो।”
Pakistani Youtuber Connection : गर्दन और पेट पर चोट
अधिकारियों ने बताया कि सलीम को गर्दन, पेट और कान में गंभीर चोटें आई थीं।
घटनास्थल से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपियों ने उनका गला काटने की कोशिश की थी। स्थानीय लोगों और परिवार के सदस्यों ने तुरंत उन्हें पास के 50 बिस्तरों वाले अस्पताल में भर्ती कराया। बाद में उन्हें दिल्ली के गुरु तेग बहादुर (जीटीबी) अस्पताल में रेफर कर दिया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
Ghaziabad Youtuber Salim Wastik : बेटे ने कराया मामला दर्ज

बता दें इस घटना के बाद सलीम के बेटे उस्मान ने मामला दर्ज कराया था।
सलीम वास्तिक मामले में दोनों आरोपी, जिन पर 1 लाख रुपये का इनाम था, पुलिस के साथ दो अलग-अलग मुठभेड़ों में मारे गए। जीशान 1 मार्च को मारा गया, जबकि गुलफाम की 3 मार्च को चोटों के कारण मौत हो गई।
यह भी पढ़ें – Holi से पहले IMD का अलर्ट, इन राज्यों में तेज हवा तो यहां पड़ेगी झुलसाने वाली गर्मी; 5 राज्यों के लिए चेतावनी जारी






















