सीतापुर बार एसोसिएशन चुनाव की घोषणा, 23 अप्रैल को डलेंगे वोट 24 को आएगा परिणाम

Sitapur Bar Association election

Sitapur Bar Association election: सीतापुर: जनपद की हृदयस्थली कचहरी परिसर में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। बार एसोसिएशन सीतापुर की वार्षिक आम सभा की बैठक में बुधवार को वर्ष 2026 के चुनावी कार्यक्रम का आधिकारिक ऐलान कर दिया गया। एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन व चुनाव अधिकारी मृत्युंजय बख्श श्रीवास्तव ने घोषणा की कि एसोसिएशन के नए कर्णधारों को चुनने के लिए आगामी 23 अप्रैल को मतदान होगा, जबकि 24 अप्रैल को मतगणना के साथ ही परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।

चुनावी रणभेरी: मुख्य तिथियों पर एक नजर

Sitapur Bar Association election

बैठक में अधिवक्ताओं की मांग को ध्यान में रखते हुए चुनाव अधिकारी ने स्पष्ट और पारदर्शी शेड्यूल जारी किया है:
चंदा जमा करने की अंतिम तिथि: 31 मार्च 2026
पूरक मतदाता सूची का प्रकाशन: 02 अप्रैल 2026
नामांकन पत्रों की बिक्री व दाखिला: 06, 07 व 08 अप्रैल 2026
नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी : 09 व 10 अप्रैल 2026
नामांकन वापसी: 12 अप्रैल 2026 (संभावित)
मतदान : 23 अप्रैल 2026
मतगणना : 24 अप्रैल 2026

वित्तीय पारदर्शिता: आय-व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत

सभा की कार्यवाही एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय कुमार अवस्थी की अध्यक्षता और महासचिव दिनेश कुमार त्रिपाठी के कुशल संचालन में संपन्न हुई। कार्यक्रम के प्रारंभ में चार्टर्ड एकाउंटेंट संजय गुप्ता ने वित्तीय वर्ष का पूरा ब्यौरा सदन के पटल पर रखा। इसके उपरांत वर्तमान कार्यकारिणी ने अपने कार्यकाल के दौरान अधिवक्ताओं के हित में किए गए कार्यों और प्रमुख उपलब्धियों को साझा किया। अध्यक्ष व महासचिव ने सहयोग के लिए सभी सदस्यों का आभार जताया।

दिग्गजों की उपस्थिति में बनी चुनावी रणनीति

इस महत्वपूर्ण बैठक में एल्डर्स कमेटी के सदस्य शिव शंकर लाल अवस्थी व श्याम नारायण श्रीवास्तव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष इशरत अली खाँ, कोषाध्यक्ष राम प्रताप सिंह, उपाध्यक्ष कुलदीप कुमार पाण्डेय, अंबरीष शुक्ल, प्रशासनिक सचिव कौशलेन्द्र सिंह, शैलेंद्र मिश्रा, पूर्व अध्यक्ष हरीश त्रिपाठी, अरविन्द मोहन मिश्र, मुकुल मिश्र, गिरीश मिश्रा, रोहित मेहरोत्रा, अक्षय सहाय, विनोद कुमार सिंह, सुधीर मिश्र, व जितेन्द्र शुक्ला, अभिषेक श्रीवास्तव, शैलेन्द्र यादव, अरविन्द मसलदान, दिनेश मौर्य, संजय सिंह, विमल मोहन मिश्र, सुधीर शर्मा, राम कृष्ण तिवारी, गायत्री सिंह, राम मोहन पाण्डेय, अरूण मिश्र, नीरज मिश्र, मो० अमीन सिद्दीकी, शैलेन्द्र वर्मा ‘टल्लन’ सहित भारी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: Rajasthan: भरतपुर में बेखौफ बदमाश का आतंक, लूट के दौरान ज्वेलर की गोली मारकर हत्या, आरोपी फरार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।