Suvendu Adhikari PA Murderer Fake Number plate: सुवेंदु अधिकारी थे असली निशाने पर! बीच सड़क PA चंद्रनाथ पर बरसाईं थी गोलियां, हत्यारे ने खुद बताई पूरी सच्चाई

Summary :

Suvendu Adhikari PA Murderer Fake Number plate: हाल ही में बंगाल में विधानसभा चुनाव हुए थे। चुनाव के नतीजे घोषित हो चुके हैं, जिनमें BJP को बहुमत मिला है और उसने ममता बनर्जी की पार्टी TMC को करारी हार मिली है। इस हार के बाद, राज्य के राजनीतिक गलियारों में हलचल मची हुई है। इसी बीच, पूरे बंगाल में हिंसा भी भड़क उठी है। कई इलाकों से तोड़फोड़ की घटनाएं सामने आई हैं। इस बीच, बुधवार देर शाम BJP नेता सुवेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना से पूरे राज्य में सनसनी…

Suvendu Adhikari PA Murderer Fake Number plate: हाल ही में बंगाल में विधानसभा चुनाव हुए थे। चुनाव के नतीजे घोषित हो चुके हैं, जिनमें BJP को बहुमत मिला है और उसने ममता बनर्जी की पार्टी TMC को करारी हार मिली है। इस हार के बाद, राज्य के राजनीतिक गलियारों में हलचल मची हुई है। इसी बीच, पूरे बंगाल में हिंसा भी भड़क उठी है। कई इलाकों से तोड़फोड़ की घटनाएं सामने आई हैं। इस बीच, बुधवार देर शाम BJP नेता सुवेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना से पूरे राज्य में सनसनी फैल गई है। वहीं इस घटना से जुड़ी कई खबर भी सामने आई है।

Chandranath Rath Shot Dead: क्या है पूरा मामला?

Chandranath Rath Shot Dead
Chandranath Rath Shot Dead (Source: Social Media)

बता दें कि सुवेंदु अधिकारी के निजी सहायक चंद्रनाथ की कार को फर्जी नंबर प्लेट वाली एक गाड़ी ने बीच रास्ते में रोका और अज्ञात हमलावरों ने बंदूक से निजी सहायक पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई। मालूम मालूम हो कि बाइक सवार हमलावरों ने चंद्रनाथ पर एक के बाद एक 3 गोलियां चलाई थी। यह घटना बुधवार रात 10:30 बजे घटी। कार पर लगा विधानसभा का स्टिकर हमलावरों के लिए पहचान का आसान तरीका बन गया, जिससे हमलावरों को आसानी से घटना को अंजाम देने में मदद मिली।

Suvendu Adhikari PA Murderer Fake Number Plate: फर्जी नंबर प्लेट से लेकर कई चीजें बरामद

Suvendu Adhikari PA Murderer Fake Number Plate
Suvendu Adhikari PA Murderer Fake Number Plate (Source: Social Media)

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, हमलावर—जिसने इस वारदात को अंजाम देने के लिए एक वाहन को रोका था—अपराध के बाद उस कार को घटनास्थल पर ही छोड़कर एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर फ़रार हो गया। खबर आ रही है कि उस लावारिस कार की नंबर प्लेट नकली है। पुलिस को शक है कि घटना के समय अत्याधुनिक हथियारों का यूज किया गया था। पुलिस अधिकारी ने मीडिया को बताया कि हमलावरों ने Glock 47X पिस्तौल का इस्तेमाल कर सुवेंदु अधिकारी के निजी सहायक चंद्रनाथ की हत्या कर दी।

Also Read: “मैं मां हूं, बेटे के हत्यारे को फांसी मत देना…”, बंगाल में Suvendu Adhikari के PA चंद्रनाथ की हत्या, मृतक की मां ने की ये मांग

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।