Suvendu Adhikari PA Story: शुभेंदु के PA चंद्रनाथ की हत्या के बाद बंगाल में माहौल गर्म हो गया है। चंद्रनाथ की कार के पीछे एक कार लगातार पीछा कर रही थी और इसी कार ने चंद्रनाथ की कार को ओवरटेक किया जिससे ड्राइवर ने कार की स्पीड को स्लो कर दिया तभी बाइक सवार बदमाशों ने करीब से ताबड़तोड़ गोलियां दागी दी। बता दें कि शुभेंदु के सबसे भरोसेमंद PA रहे है और इससे पहले IAF के अधिकारी भी रह चुके है। विस्तार से जानते है कि कौन है चंद्रनाथ, जिनकी बंगाल में हत्या हो गई है।
भारतीय वायु सेना में भर्ती
चंद्रनाथ रथ बंगाल के टाउन पूर्वी मिदनापुर जिले के चांदीपुर में रहते थे और BJP के दिग्गज नेता शुभेंदु अधिकारी के सबसे भरोसेमंद पर्सनल असिस्टेंट थे। बता दें कि इससे पहले उन्होंने राहारा रामकृष्ण मिशन में अपनी पढ़ाई पूरी की थी और भारतीय वायु सेना में भर्ती हो गए थे। वायुसेना मे 20 साल तक सेवा की और बाद में वह रिटायर हो गए। इसके बाद उनका यह सफर राजनीतिक करियर में बदल गया और रणनीतिकार के रुप में पहचाने जाने लगे।
2019 में शुभेंदु की टीम में शामिल
साल 2019 में चंद्रनाथ रथ शुभेंदु अधिकारी की टीम में शामिल हो गए थे और उस समय शुभेंदु अधिकारी ममता सरकार में मंत्री पद का कार्यभार संभाल रहे थे। बताया जा रहा है कि चंद्रनाथ रथ की मां हसी रथ भी TMC से जुड़ी हुई थीं। साल 2020 में शुभेंदु अधिकारी ने TMC का दामन छोड़कर BJP में शामिल हो गए थे और इस दौरान भी चंद्रनाथ रथ अपनी रणनीति, राजनीतिक कार्यों को लेकर मजबूती के साथ खड़े थे।
शुभेंदु के भरोसेमंद सहयोगी
चंद्रनाथ रथ अपने सटीक रणनीति और कार्यों के चलते शुभेंदु अधिकारी के साथ मजबूती से खड़े रहते थे और भरोसेमंद सहयोगी भी थे। बता दें कि सबसे पहले वह मंत्री कार्यालाय की जिम्मेदारी संभालते थे लेकिन बाद में BJP में शामिल होने के बाद कई जिम्मेदारी संभाली और बाद में राजनीतिक अभियानों में सबसे अहम भूमिका निभाने लगे थे। लेकिन आज उनकी कार रोककर ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या कर दी।
चंद्रनाथ की हत्या
देर रात PA चंद्रनाथ अपनी कार में सवार थे और ड्राइवर कार को चला रहे थे तभी हमलावर ने कार को ओवरटेक करके तड़ातड़ 10 राउंड गोलियां दाग दी जिसमें 5 गोलियां PA चंद्रनाथ के सीने में जा लगी। इस दौरान सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि यह एक पूर्व नियोजित हत्या है।


Download Android App
Download iOS App




