सैलरी बढ़ाने की मांग को लेकर बड़ा बवाल, लगा भयंकर जाम, पुलिस ने किया हेल्पलाइन नंबर जारी, सड़कों पर डायवर्जन लागू

Traffic Advisory in Noida

Traffic Advisory in Noida : नोएडा में सैलरी बढ़ाने की मांग कर रहे कर्मचारियों का सोमवार सुबह फिर गुस्सा फूट पड़ा। कर्मचारियों ने नोएडा में सेक्टर-60 और 62 समेत चार जगहों पर जमकर बवाल काट दिया है। बवाल ऐसा कि सड़क पर भारी संख्या में करचारी उतार ये हैं और जमकर विरोध कर रहे हैं।

यह करचारी सुबह करीब 9:30 बजे एक जगह इकट्ठा हुए उसके बाद भारी विरोध प्रदर्शन करने लगे। कर्मचारी अपनी लंबित सैलरी और अन्य मांगों को लेकर एकत्रित हुए थे। बता दें, पुलिस के साथ हुई मामूली कहासुनी ने देखते ही देखते उग्र रूप ले लिया, जिसके बाद इलाके में आगजनी, तोड़फोड़ और पत्थरबाजी की घटनाएं सामने आईं.

Traffic Advisory in Noida: मौके पर पुलिस समेत अधिकारी चुस्त

Traffic Advisory in Noida
Traffic Advisory in Noida (Source: Social Media)

इस व्यापक घटना को लेकर पुलिस ने ट्रैफिक हेल्पलाइन नंबर जारी कर दी है। बता दें, स्थिति को नियंत्रण में लेने के लिए बड़े अधिकारी चुस्त हो गए हैं और भारी संख्या में पुलिस बल को मौके पर तैनात कर दिया है। बता दें प्रदर्शनकारियों को तितर बितर करने के लिए हल्का बल का प्रयोग भी किया गया है, इस लेकर पुलिस ने 5 प्रदर्शनकारियों को भी हिरासत में ले लिया है।

बता दें, इलाके में इस पूरी घटना का असर दिल्ली एनसीआर के ट्रैफिक पर पड़ा है, कई सड़कें जाम हो गई हैं जिसके चलते पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजारी जारी की है। दरअसल प्रदर्शनकारियों ने सेक्टर 62 सेक्टर 16 और एनएच 9 जैसे मुख्य मार्गों को जाम कर दिया है, जिससे लोगों के लिए परेशानी खड़ी हो गई है। इस घटना के बाद इलाके में गाड़ियों की लंबी कतारों का सामना करना पड़ा है।

Traffic Diversion in Noida: डायवर्जन लागू

इस स्थिति को देखते हुए पुलिस ने ट्रैफिक हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। स्थिति को संभालने के लिए सेक्टर-62 गोलचक्कर और एनआईबी पुलिस चौकी के बीच डायवर्जन लागू किया है और सहायता के लिए ट्रैफिक हेल्पलाइन नंबर (9971009001) भी जारी किया है.

यह भी पढ़ेंदोगुना ओवरटाइम, समय पर सैलरी, वीकली ऑफ… नोएडा में कर्मचारियों के प्रदर्शन पर CM योगी का बड़ा फैसला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

Related Posts

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।