महाराष्ट्र के ढोंगी बाबा अशोक खरात पर ED का शिकंजा, पुणे-नासिक-शिरडी के कई ठिकानों पर छापेमारी

Summary :

Ashok Kharat ED Raid: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने नासिक के तथाकथित ‘गॉडमैन’ अशोक खरात के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। सोमवार को नासिक समेत लगभग 11 ठिकानों पर छापे मारे गए। इस दौरान ईडी ने तलाशी अभियान भी चलाया। खैरात के कई ठिकानों पर छापेमारी ईडी के अधिकारियों ने जानकारी दी कि अशोक खरात, प्रकाश पोफले और अन्य रिश्तेदारों से जुड़े आवासीय और व्यावसायिक परिसरों के साथ-साथ सहकारी ऋण समितियों की संबंधित शाखाओं की जांच की जा रही है। इस संबंध में सोमवार को नासिक में पांच और पुणे व शिरडी में तीन-तीन परिसरों में तलाशी अभियान चलाया गया। ईडी…

Ashok Kharat ED Raid: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने नासिक के तथाकथित ‘गॉडमैन’ अशोक खरात के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। सोमवार को नासिक समेत लगभग 11 ठिकानों पर छापे मारे गए। इस दौरान ईडी ने तलाशी अभियान भी चलाया।

खैरात के कई ठिकानों पर छापेमारी

ईडी के अधिकारियों ने जानकारी दी कि अशोक खरात, प्रकाश पोफले और अन्य रिश्तेदारों से जुड़े आवासीय और व्यावसायिक परिसरों के साथ-साथ सहकारी ऋण समितियों की संबंधित शाखाओं की जांच की जा रही है। इस संबंध में सोमवार को नासिक में पांच और पुणे व शिरडी में तीन-तीन परिसरों में तलाशी अभियान चलाया गया।

ईडी ने नासिक सैक्स स्कैंडल केस के मुख्य आरोपी अशोक खरात के खिलाफ पीएमएलए, 2002 की धारा 17 के अंतर्गत पिछले हफ्ते मुकदमा दर्ज किया था। यह मामला सरकारवाड़ा पुलिस स्टेशन में 25 मार्च को दर्ज एफआईआर के आधार पर दर्ज किया गया। अशोक खरात और अन्य पर महिलाओं समेत निर्दोष पीड़ितों से जबरन वसूली, धार्मिक हेरफेर, नशीली दवाओं के प्रभाव में हमला आदि के आरोप हैं।

फर्जी खातों के जरिए वित्तीय घोटाला

प्रारंभिक जांच में पता चला कि अशोक खरात ने नासिक जिले स्थित दो सहकारी ऋण समितियों में विभिन्न तृतीय पक्षों के नाम पर कई बैंक खाते खोले हैं, लेकिन वह उन सभी खातों में नॉमिनी के रूप में दर्ज था। उसने इन सभी फर्जी खातों में अपना मोबाइल नंबर भी जोड़ा है, ताकि इन खातों के संचालन पर नियंत्रण रख सके।

खरात पर दुष्कर्म, धोखे से यौन संबंध बनाने जैसे कई गंभीर आरोप

जांच में यह भी पता चला है कि अशोक खरात आम वस्तुओं को पवित्र वस्तु बताकर बेचता था और दावा करता था कि उनमें दिव्य उपचार शक्तियां हैं। पीड़ितों से और जबरन वसूली के जरिए इकट्ठा की गई रकम को सलाहकार प्रकाश पोफले और उनके बेटों के जरिए विभिन्न जमीनों में निवेश किया गया।

बता दें कि अशोक खरात के खिलाफ नासिक, शिर्डी, वावी और सरकारवाड़ा समेत कई पुलिस थानों में पहले से भी कई एफआईआर दर्ज हैं। इन मामलों में उस पर दुष्कर्म, धोखे से यौन संबंध बनाने और अंधविश्वास फैलाने जैसे गंभीर आरोप लगे हैं।

यह भी पढ़ें- आशा भोसले का अंतिम संस्कार आज, 10 से 2 बजे तक होंगे अंतिम दर्शन, राजनीति से लेकर बॉलीवुड हस्तियां होंगी शामिल

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।