Trump Claims Iran Requested Ceasefire: मिडिल ईस्ट में जारी जंग के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump ने हाल ही में ईरान को लेकर एक बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान के “नए राष्ट्रपति” ने अमेरिका से संपर्क कर युद्धविराम (सीजफायर) की मांग की है। हालांकि इस बयान के तुरंत बाद ईरान ने इसे पूरी तरह खारिज कर दिया।
Trump Claims Iran Requested Ceasefire: ट्रंप का बड़ा दावा, ईरान ने मांगा सीजफायर
ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Truth Social पर पोस्ट करते हुए कहा कि ईरान की नई सरकार पहले से ज्यादा समझदार और कम कट्टर है। उनके अनुसार, ईरान के नए राष्ट्रपति ने अमेरिका से युद्ध रोकने की अपील की है। लेकिन ट्रंप ने साफ किया कि अमेरिका बिना शर्त युद्धविराम के लिए तैयार नहीं है। उन्होंने कहा कि जब तक होर्मुज जलडमरूमध्य पूरी तरह सुरक्षित और खुला नहीं हो जाता, तब तक कोई समझौता नहीं होगा।
होर्मुज स्ट्रेट पर रखी शर्त
ट्रंप ने अपनी शर्त रखते हुए कहा कि Strait of Hormuz को पूरी तरह से खुला और सुरक्षित बनाना जरूरी है। यह दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण तेल मार्गों में से एक है। उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि अगर यह शर्त पूरी नहीं हुई तो अमेरिका ईरान पर हमले जारी रखेगा। यहां तक कि उन्होंने यह भी कहा कि ईरान को “पाषाण युग” में पहुंचा दिया जाएगा। ट्रंप ने आज यानी बुधवार सुबह दिए बयान में कहा था कि वे अगले 2 से 3 हफ्तों में ईरान के साथ चल रहे संघर्ष को खत्म कर देंगे। हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि यह कैसे संभव होगा।
ईरान ने दावे को किया खारिज
ट्रंप के बयान के बाद ईरान की ओर से भी प्रतिक्रिया सामने आई। मीडिया के मुताबिक, ईरानी अधिकारियों ने साफ कहा कि उन्होंने किसी भी तरह के युद्धविराम की मांग नहीं की है। ईरान ने ट्रंप के बयान को पूरी तरह गलत और भ्रामक बताया है।
ईरान में सत्ता परिवर्तन का दावा: ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि अमेरिका बहुत जल्द ईरान से अपनी मौजूदगी कम करने या बाहर निकलने की योजना बना रहा है। ट्रंप ने कहा कि ईरान के एनरिच्ड यूरेनियम को लेकर उन्हें ज्यादा चिंता नहीं है, क्योंकि अमेरिका सैटेलाइट के जरिए उस पर नजर रख सकता है। उन्होंने यह भी दोहराया कि अमेरिका NATO से बाहर निकलने के विकल्प पर गंभीरता से विचार कर रहा है।
ट्रंप का कहना है कि अब ईरान के पास परमाणु बम नहीं होगा और न ही वह इसे बनाने की कोशिश करेगा। उन्होंने कहा कि अगर ईरान में कोई लक्ष्य बचा हुआ है, तो अमेरिकी सेना दोबारा कार्रवाई कर सकती है। ट्रंप ने दावा किया कि अमेरिका ने ईरान में सत्ता परिवर्तन कर दिया है, हालांकि उन्होंने नई नेतृत्व टीम के बारे में कोई जानकारी नहीं दी।
यह भी पढ़ें: घटेंगे Petrol-Diesel के दाम! 7 साल बाद भारत ने Iranian Crude Oil को दिया Green Signal























