Trump Israel Iran War: मिडिल ईस्ट में अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच तनाव ख़त्म होने का नाम नहीं ले रहा। इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने गुरुवार को कहा कि इजरायल उनके आदेशों का पालन करेगा। अगर वे ईरान के खिलाफ युद्ध रोकने करने का निर्णय लेते हैं, तो इजरायल हमला रोक देगा।
डोनाल्ड ट्रंप ने टाइम मैगजीन को दिए इंटरव्यू में कहा कि इजरायल वही करेगा जो मैं उन्हें बताऊंगा। उन्होंने इजरायल को अच्छा टीम प्लेयर बताया है और कहा, जब मैं रुकूंगा, वे भी रुक जाएंगे। ट्रंप के मुताबिक, अगर वे रुकने का फैसला करते हैं तो इजरायल भी हमले रोक देगा, हालांकि उकसावे की स्थिति में उसे जवाब देना पड़ सकता है।
ट्रंप-नेतन्याहू के बदले रुख और युद्ध रणनीति पर उठते सवाल
यह बयान ट्रंप के पिछले महीने टाइम्स ऑफ इजरायल को दिए गए इंटरव्यू से अलग है। उस समय डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि युद्ध खत्म करने का फैसला वे और इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू मिलकर लेंगे।
अब सवाल यह है कि ट्रंप ने इजरायल के साथ मिलकर ईरान के खिलाफ कदम कैसे उठाया और अमेरिका में बढ़ते विरोध के बीच वे इस स्थिति से बाहर निकलने का रास्ता कैसे तलाश रहे हैं। ट्रंप के समर्थन के बिना नेतन्याहू के पास दांव-पेच खेलने का ज्यादा विकल्प नहीं हैं।
ईरान की मिसाइल ताकत अब भी बरकरार
हालांकि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप के इस दावे के बावजूद, खुफिया रिपोर्टों में कहा गया है कि अमेरिका-इजरायल के सैन्य हमलों के एक महीने बाद ईरान की मिसाइल क्षमता पूरी तरह खत्म नहीं हुई है। लगातार हमलों के बाद भी तेहरान के पास अब भी काफी हद तक मिसाइल लॉन्च करने की ताकत मौजूद है।
Also Read: ईरान लड़ाई के बीच अमेरिका ने आर्मी चीफ को निकाला, कई सेना अधिकारियों को जबरन कराया रिटायर























