Trump XI Jinping Meet: अमेरिका और चीन के बीच हुई ट्रेड डील, 10% घटाया टैरिफ, जानें अमेरिका को कितना होगा फायदा

Summary :

Trump XI Jinping Meet: चीन और अमेरिका के बीच बढ़ते टैरिफ विवाद से दोनों के रिश्तों में खटास आ गई थी लेकिन अब चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए दक्षिण कोरिया पहुंचे। अमेरिकी टैरिफ से मचे घमासान के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुसान में शी जिनपिंग से मुलाकात की। बता दें कि यह बैठक लगभग 100 मिनट तक चली और इस दौरन कई अहम मुद्दों पर बातचीत के साथ ही ट्रंप ने चीन पर 10 प्रतिशत टैरिफ की कटौती की है और बताया कि दोनों के बीच व्यापार…

Trump XI Jinping Meet: चीन और अमेरिका के बीच बढ़ते टैरिफ विवाद से दोनों के रिश्तों में खटास आ गई थी लेकिन अब चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए दक्षिण कोरिया पहुंचे। अमेरिकी टैरिफ से मचे घमासान के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुसान में शी जिनपिंग से मुलाकात की। बता दें कि यह बैठक लगभग 100 मिनट तक चली और इस दौरन कई अहम मुद्दों पर बातचीत के साथ ही ट्रंप ने चीन पर 10 प्रतिशत टैरिफ की कटौती की है और बताया कि दोनों के बीच व्यापार समझौता हो गया है लेकिन अभी साइन नहीं हुए है।

Trump XI Jinping Meet

Trump XI Jinping Meet
Trump XI Jinping Meet (source: social media)

शी जिनपिंग से मुलाकात के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि हमारी मुलाकात बहुत सफल रहने वाली है। उन्होंने चीनी राष्ट्रपति को एक कठोर वार्ताकार के साथ ही एक महान देश का महान नेता भी कहा। हम एक-दूसरे को अच्छी तरह जानते हैं। हमारे बीच हमेशा से बहुत अच्छे संबंध रहे हैं। ट्रंप ने जिनपिंग से कहा कि हमारे बीच लंबे समय तक शानदार संबंध बने रहेंगे और आपका हमारे साथ होना सम्मान की बात है।

Donald Trump XI Jinping Meeting: व्यापार समझौते से रिश्तों में मजबूती

व्यापार समझौते से रिश्तों में मजबूती
व्यापार समझौते से रिश्तों में मजबूती (source: social media)

इस मुलाकात के बाद दोनों देशों के बीच नरमी के संकेत नजर आ रहे है साथ ही टैरिफ में कटौती और व्यापार समझौते से रिश्तों में मजबूती के भी संकेत है। चीन के राष्ट्रपति ने कहा कि ट्रंप को देखकर अच्छा लग रहा है। दुनिया की दो सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के बीच कभी-कभी टकराव होना सामान्य बात है। उनका मानना है कि चीन का विकास ट्रंप के ‘अमेरिका को फिर से महान बनाओ’ नजरिए के साथ-साथ चलता है और वह अमेरिका-चीन संबंधों के लिए एक ठोस आधार बनाने के लिए आपके साथ काम करने के लिए तैयार हैं।

America China Tarrif War: 10% टैरिफ में कटौती

2019 के बाद डोनाल्ड ट्रंप और चीनी राष्ट्रपति की यह पहली मुलाकात हुई है। हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति ने चीन पर पहले से लगाए गए टैरिफ पर 100 फीसदी अतिरिक्त शुल्क लगाने की धमकी दी थी और कहा था कि चीन पर 157 फीसदी टैरिफ 1 नवंबर से लागू हो जाएंगे। अब इस मुलाकात के बाद 10 प्रतिशत टैरिफ में कटौती की गई है और अब टैरिफ 57 प्रतिशत से घटकर 47 प्रतिशत हो गया है।

Trump XI Meeting: ट्रंप का चीन दौरा

अमेरिका और चीन के बीच इस मुलाकात के बाद रिश्तों में स्थिरता आने की उम्मीद है। ट्रंप ने बताया कि वह वर्ष 2026 के अप्रैल महीने में चीन का दौरा करेंगे। साथ ही इस मुलाकात में रूस-यूक्रेन युद्ध, परमाणु बम पर चर्चा, रेयर अर्थ मटेरियल्स जैसै खनिजों पर चर्चा हुई। ट्रंप ने कहा कि हमने फेंटेनाइल के मामले में इसे कम कर दिया है इसलिए इसे घटाकर 10 प्रतिशत कर दिया गया है। चीन के साथ दुर्लभ मृदा खनिजों का मुद्दा भी सुलझ गया है और यह पूरी दुनिया के लिए है।

ALSO READ: India US Trade Deal: ट्रंप देंगे बड़ा तोहफा, जल्द होगा व्यापार समझौता! जानें अब कितना लगेगा भारत पर टैरिफ

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।