उड़ान योजना से हवाई सफर को नई रफ्तार, आम आदमी के सपनों को मिलेंगे पंख

Summary :

UDAN Yojana: केंद्र सरकार की संशोधित उड़ान (UDAN) योजना देश में हवाई संपर्क को सशक्त बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम साबित हो रही है। इस योजना के तहत देशभर में हवाई यात्रा को अधिक सुलभ, किफायती और समावेशी बनाने पर विशेष जोर दिया गया है। योजना के तहत आने वाले समय में 100 नए एयरपोर्ट विकसित किए जाएंगे, वहीं पहाड़ी राज्यों, पूर्वोत्तर क्षेत्र और द्वीपीय इलाकों में 200 हेलीपोर्ट बनाए जाने का लक्ष्य रखा गया है। इससे दूरस्थ क्षेत्रों को मुख्यधारा से जोड़ने में बड़ी मदद मिलेगी। योजना में चैलेंज मोड अपनाया सरकार ने इस योजना में चैलेंज…

UDAN Yojana: केंद्र सरकार की संशोधित उड़ान (UDAN) योजना देश में हवाई संपर्क को सशक्त बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम साबित हो रही है। इस योजना के तहत देशभर में हवाई यात्रा को अधिक सुलभ, किफायती और समावेशी बनाने पर विशेष जोर दिया गया है। योजना के तहत आने वाले समय में 100 नए एयरपोर्ट विकसित किए जाएंगे, वहीं पहाड़ी राज्यों, पूर्वोत्तर क्षेत्र और द्वीपीय इलाकों में 200 हेलीपोर्ट बनाए जाने का लक्ष्य रखा गया है। इससे दूरस्थ क्षेत्रों को मुख्यधारा से जोड़ने में बड़ी मदद मिलेगी।

योजना में चैलेंज मोड अपनाया

सरकार ने इस योजना में चैलेंज मोड अपनाया है, जिसके तहत राज्य और केंद्रशासित प्रदेश अपनी जरूरत और तैयारी के आधार पर एयरपोर्ट विकास के लिए प्रस्ताव देंगे। इससे परियोजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी आएगी।  इसके अलावा, एयरपोर्ट संचालन को सुचारू बनाए रखने के लिए तीन वर्षों तक संचालन एवं रखरखाव (O&M) सहायता दी जाएगी। साथ ही, हवाई सेवाओं को आर्थिक रूप से व्यवहार्य बनाने के लिए वायबिलिटी गैप फंडिंग (VGF) की अवधि तीन साल से बढ़ाकर पांच साल कर दी गई है।

सस्ती हवाई टिकटों की सुविधा

योजना में सस्ती हवाई टिकटों की सुविधा बढ़ाने और टियर-2 व टियर-3 शहरों को बेहतर कनेक्टिविटी देने पर भी विशेष ध्यान दिया गया है। साथ ही ‘आत्मनिर्भर भारत’ के तहत घरेलू विमान निर्माण को भी प्रोत्साहन दिया जाएगा। इस महत्वाकांक्षी योजना से न केवल हवाई यात्रा आम लोगों की पहुंच में आएगी, बल्कि दूरस्थ क्षेत्रों में रोजगार, पर्यटन और आर्थिक विकास को भी नई गति मिलेगी।

ALSO READ: Chhattisgarh Development Plan: बस्तर 2.0 की शुरुआत, मुख्यमंत्री साय ने पीएम मोदी को दिया आमंत्रण

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।