US Bangladesh Trade Deal 2026: अमेरिका ने भारत के साथ ट्रेड डील करने के बाद अब बांग्लादेश को भी बड़ी राहत दे दी है। बांग्लादेश में आम चुनाव से पहले अमेरिका ने वहां से आने वाले कई उत्पादों पर टैरिफ घटाने का ऐलान किया है। इस फैसले का सीधा असर भारत की कपड़ा इंडस्ट्री पर पड़ सकता है। अमेरिका ने बांग्लादेश पर लगने वाला टैरिफ 20 प्रतिशत से घटाकर 19 प्रतिशत कर दिया है। इसके साथ ही कुछ खास टेक्सटाइल और रेडीमेड कपड़ों पर शून्य यानी जीरो टैरिफ लगाने की घोषणा की गई है।
US Bangladesh Trade Deal 2026: भारत के साथ अमेरिका की ट्रेड डील क्या थी?
कुछ दिन पहले अमेरिका और भारत के बीच भी ट्रेड डील हुई थी। इस समझौते के तहत अमेरिका ने भारत से आने वाले कई उत्पादों पर टैरिफ 50 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत कर दिया था। इसे भारत के लिए राहत माना गया, लेकिन अब बांग्लादेश को मिली अतिरिक्त छूट से यह फायदा कमजोर होता दिख रहा है।
बांग्लादेश को जीरो टैरिफ का फायदा कैसे मिलेगा?
अमेरिका ने साफ किया है कि बांग्लादेश से आने वाले कुछ टेक्सटाइल और कपड़ों के शिपमेंट पर कोई टैक्स नहीं लगेगा। लेकिन यह सुविधा उन्हीं कपड़ों को मिलेगी जो अमेरिकी कपास और सिंथेटिक फाइबर से तैयार किए गए हों। बांग्लादेश के मुख्य वार्ताकार और एनएसए रहमान के अनुसार, इस फैसले से देश का गारमेंट सेक्टर काफी मजबूत होगा और अमेरिका में बांग्लादेशी कपड़ों की मांग बढ़ेगी।

India vs Bangladesh Trade Deal: बांग्लादेश को क्या-क्या फायदे होंगे?
- टैरिफ कम होने से बांग्लादेश के निर्यातकों की लागत घटेगी।
- अमेरिकी बाजार में बांग्लादेशी कपड़े सस्ते दामों पर उपलब्ध होंगे।
- गारमेंट इंडस्ट्री को बढ़ावा मिलेगा और रोजगार बढ़ेगा।
- अमेरिका के साथ व्यापारिक रिश्ते मजबूत होंगे।
Indian Textile Industry: भारत को क्यों हो सकता है नुकसान?
भारत से अमेरिका जाने वाले कपड़ों पर अभी भी 18 प्रतिशत टैरिफ लगता है, जबकि बांग्लादेश को कई कपड़ों पर टैक्स नहीं देना होगा। ऐसे में अमेरिकी कंपनियां भारतीय कपड़ों के बजाय बांग्लादेश से सस्ते कपड़े खरीदना पसंद कर सकती हैं। दिलचस्प बात यह है कि भारत अमेरिका से करीब 200 मिलियन डॉलर की कपास खरीदता है, जबकि बांग्लादेश करीब 250 मिलियन डॉलर की। इसके बावजूद भारत को ज्यादा टैक्स देना पड़ रहा है, जो भारतीय कपड़ा उद्योग के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है।

Trump Tariff News: क्या ट्रंप ने भारत के साथ अलग व्यवहार किया?
भारत के साथ ट्रेड डील में अमेरिका ने एक बड़ी शर्त रखी है। इस शर्त के मुताबिक भारत को आने वाले वर्षों में अमेरिका से करीब 500 अरब डॉलर का सामान खरीदना होगा। वहीं बांग्लादेश के साथ हुई डील में ऐसी कोई शर्त नहीं रखी गई है। इससे साफ होता है कि भारत को टैरिफ में राहत के बदले बड़ी आर्थिक जिम्मेदारी उठानी पड़ रही है, जबकि बांग्लादेश को बिना किसी बड़ी शर्त के ज्यादा फायदा मिल गया।
यह भी पढ़ें: आम चुनाव से ठीक पहले अमेरिका-बांग्लादेश के बीच हुई ट्रैड डील, मिली 19 प्रतिशत तक राहत, जानें क्या है खास


Download Android App
Download iOS App




