ट्रंप की डेडलाइन खत्म होने से पहले ईरान में हमले शुरू, खार्ग द्वीप, रेलवे, पुल उड़ाया, 2 की मौत

Summary :

US Strikes Kharg Island Iran: खाड़ी देशों में जारी जंग के बीच ट्रंप ने ईरान को समझौता मानने के लिए डेडलाइन दी थी और कहा था कि अमेरिका एक दिन में ईरान को तबाह कर देगा। वहीं ईरान ने सीजफायर के समझौते को ठुकरा दिया है और डेडलाइन खत्म होने से पहले अब अमेरिका-इजरायल के हमले शुरू हो गए है। ईरान के खार्ग द्वीप, हाइवें पर बने पुल और कई बड़े ब्रिज को हमले में उडाने की खबर सामने आई है। काशान शहर के पास रेलवे पुल पर हमले में 2 लोगों की मौत हो गई है और तीन लोग…

US Strikes Kharg Island Iran: खाड़ी देशों में जारी जंग के बीच ट्रंप ने ईरान को समझौता मानने के लिए डेडलाइन दी थी और कहा था कि अमेरिका एक दिन में ईरान को तबाह कर देगा। वहीं ईरान ने सीजफायर के समझौते को ठुकरा दिया है और डेडलाइन खत्म होने से पहले अब अमेरिका-इजरायल के हमले शुरू हो गए है। ईरान के खार्ग द्वीप, हाइवें पर बने पुल और कई बड़े ब्रिज को हमले में उडाने की खबर सामने आई है। काशान शहर के पास रेलवे पुल पर हमले में 2 लोगों की मौत हो गई है और तीन लोग घायल हो गए है।

US Strikes Kharg Island Iran: खार्ग द्वीप पर हमला

US Strikes Kharg Island Iran
US Strikes Kharg Island Iran (Source:Social Media)

फारस की खाड़ी में स्थित यह छोटा सा द्वीप तेहरान की सबसे महत्वपूर्ण तेल सुविधा है। इस स्थल पर कई हमले हुए हैं, जिसने वैश्विक ऊर्जा बाजारों में हलचल मचा दी है। ईरान के तेल निर्यात का लगभग 90 प्रतिशत हिस्सा खार्ग द्वीप से होकर गुजरता है। ईरान की मुख्य भूमि का अधिकांश तटवर्ती क्षेत्र बड़े टैंकरों के लिए बेहतर साबित होता है, जिसके कारण यह द्वीप देश के ऊर्जा व्यापार के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।

लड़ाकू विमानों ने अब्राहम लिंकन से उड़ान भरी

अमेरिका के ऑपरेशन एपिक फ्यूरी के तहत अमेरिकी नौसेना के लड़ाकू विमानों ने यूएसएस अब्राहम लिंकन से उड़ान भरी और अमेरिकी सेना ईरान के अंदर सैन्य ठिकानों पर हमले जारी रखे हुए है। अमेरिका के पावर प्लांट और पुल पर हमले की चेतावनी अब सच होती जा रही है। ईरान में कई ठिकानों को निशाना बनाया जा रहा है और रेलवे-पुल पर हमले की खबर सामने आ रही है। वहीं ईरान ने भी कहा कि अब हमला मिडिल ईस्ट के बाहर भी होगा।

Donald Trump Iran Deadline: न तो पुल बनेंगे, न ही बिजली संयंत्र

खाड़ी देशों में जारी जंग के बीच cने ईरान को डेडलाइन के तहत समझौता करने का अल्टीमेटम भी दिया और चेतावनी दी कि समझौता नहीं किया तो उसके बाद ईरान में न तो पुल बनेंगे, न ही बिजली संयंत्र। ट्रंप ने कड़े शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि हम ईरान को एक रात में तबाह कर सकते है।

ALSO READ: “14 मिलियन ईरानी बलिदान के लिए तैयार” Human Chain से बनाई ढाल, ट्रंप के अल्टिमेटम के बाद, राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियन की चेतावनी

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।