Uttarakhand: भाजपा का तीन दिवसीय ‘गांव चलो’ अभियान, जनता से संवाद

Summary :

‘गांव चलो’ अभियान, पहाड़ी क्षेत्रों में जनता से सीधा संवाद

उत्तराखंड में भाजपा का ‘गांव चलो’ अभियान शुरू हुआ, जिसमें पार्टी के नेता और कार्यकर्ता तीन दिन गांवों में रहकर जनता से संवाद करेंगे। वे सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाने और स्थानीय समस्याओं को सुनने का कार्य करेंगे।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपने स्थापना दिवस के बाद से ही उत्तराखंड में कई अभियान शुरू किए हैं, जिसके तहत तीन दिवसीय कार्यक्रम किया जा रहा है। ‘गांव चलो’ अभियान के तहत उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में भाजपा के कार्यकर्ता, नेता, विधायक, मंत्री, ब्लॉक स्तर से जिला स्तर तक जाकर जनता से संवाद करेंगे। वे सरकार के कार्यों पर चर्चा करेंगे, स्थानीय समस्याओं को सुनेंगे और उन्हें सरकार तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। साथ ही, यह सुनिश्चित करेंगे कि राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ लाभार्थियों तक पहुंच रहा है और उसके बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी सरकार तक पहुंचाने का काम करेंगे।

Uttarakhand में कांग्रेस को तगड़ा झटका, 10 विधायक थामेंगे भाजपा का दामन !

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी के स्थापना दिवस से लेकर 13 अप्रैल तक हमने एक कार्यक्रम की रचना बनाई थी। जिसके तहत 10, 11 और 12 तीन दिन प्रत्येक मंडल के पदाधिकारी से लेकर राष्ट्रीय पदाधिकारी तक किसी एक बूथ पर जाएंगे, एक गांव में जाएंगे। वे आठ घंटे गांव में रहेंगे। इसके लिए अलग-अलग कार्यक्रम रखे हैं, जहां पर हम अपनी बूथ कमेटी की टीम से बात करेंगे, वहां की समस्याओं को भी सुनेंगे और उन समस्याओं को सरकार तक पहुंचाएंगे।

इसके अलावा उन्होंने कहा कि हमारे प्रत्येक सदस्य के घर झंडा लगे। कुछ वरिष्ठ पुराने कार्यकर्ताओं से संपर्क करेंगे। बूथ पर होने वाले प्रमुख मतदाताओं से भी मिलेंगे। अलग-अलग सामाजिक वर्गों के नेतृत्व से भी मिलने का काम करेंगे। इसके अलावा उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में हम पीएम मोदी का संदेश लेकर उनके बीच जाने वाले हैं। पंचायत चुनाव के बाद विधानसभा का चुनाव है। हम अपनी गतिविधियों को पार्टी के लिए जारी रखेंगे।

महेंद्र भट्ट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “गांव /बस्ती चलो अभियान के अंतर्गत आज डोईवाला विधानसभा में संजीव लौधी के आवास पर श्री राम मंदिर आंदोलन के दौरान जेल गए कारसेवकों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा, “इस दौरान डोईवाला विधानसभा के खते गांव में पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा बख्तावर सिंह, उप प्रधान हरिराज, हरिकिशन एवं बलबीर के घर पर जाकर संपर्क किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ऋषिकेश राजेंद्र तड़ियाल, नगर पालिका अध्यक्ष डोईवाला नरेंद्र सिंह नेगी, जिला संयोजक स्थापना दिवस प्रतीक कालिया, मंडल अध्यक्ष डोईवाला पंकज शर्मा सहित पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।”

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.