Varanasi Ganga Iftar Party Controversy: वाराणसी में गंगा पर नाव में ‘इफ्तार पार्टी’ को लेकर विवाद में सियासी मोड़ पर आ गया है। इस मामले में 14 मुस्लिम युवकों को गिरफ्तार किया गया था, इसपर सपा मुखिया अखिलेश यादव ने सवाल उठाए थे। अब यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने अखिलेश यादव पर तीखा पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि “सपा हमेशा तुष्टिकरण की राजनीति करती है, गलत और गलत कहने से कतराती है। भगवन उन्हें सद्बुद्धि दे।” वहीं इस मामले में FIR कराने वाले भारतीय जनता युवा मोर्चा वाराणसी के महानगर अध्यक्ष रजत जयसवाल ने आरोपियों को ‘जिहादी मानसिकता’ वाला बताया।
Varanasi Ganga Iftar Party Controversy: अखिलेश यादव का गंगा में इफ्तार पार्टी मामले में बयान

मीडिया से बातचीत के दौरान अखिलेश यादव ने सवाल उठाया कि नाव पर इफ्तार मनाने में क्या परेशानी है। इसके साथ ही उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि उन लोगों की हथेली पर ईदी नहीं रखी होगी, अगर रख देते तो सब सही चलता। अखिलेश ने यह भी कहा कि प्रशासन को खुश करने के लिए इस तरह की कार्रवाई की जाती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि त्योहार कहीं भी मनाया जा सकता है, चाहे वह घर की छत हो या नाव पर।
वहीं, अखिलेश ने गंगा में नाव पर नॉनवेज खाने को लेकर उठ रहे विवाद पर कहा कि यह सिर्फ बहाना बनाया जा रहा है ताकि लोगों के बीच दूरी पैदा की जा सके। उन्होंने एक उदाहरण देते हुए कहा कि गंगा में एक लग्जरी जहाज (क्रूज) चलता है, जहां महंगी शराब परोसी जाती है और उसका कचरा भी नदी में जाता है, लेकिन उस पर कोई एक्शन नहीं होता।
अखिलेश पर ब्रजेश पाठक का पलटवार
डिप्टी CM ब्रजेश पाठक ने कहा कि मां गंगा हमारी पवित्र नदी है और इससे करोड़ों लोगों की आस्था जुड़ी हुई है। इस आस्था के साथ कोई भी खिलवाड़ नहीं कर सकता। हिंदू गंगा में स्नान करके पुण्य कमाते हैं, कोई अगर उसमें मांस के टुकड़े फेंकेगा तो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अखिलेश जी को कम से कम इस कृत्य की निंदा करनी चाहिए, वोट के लिए तुष्टिकरण नहीं करना चाहिए।
Varanasi Ganga Iftar Party Controversy: भारतीय जनता युवा मोर्चा ने इस घटना को बताया साजिश

वाराणसी में गंगा में चिकन बिरयानी खाकर हड्डियां फेंकने के मामले में भारतीय जनता युवा मोर्चा के महानगर अध्यक्ष रजत जायसवाल ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इसे ‘जिहादी मानसिकता’ और ‘धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली सोची-समझी साजिश’ करार दिया। रजत ने आरोपियों को ‘हरा वायरस’ बताते हुए आरोप लगाया कि ये लोग काशी की पवित्रता और सनातनी आस्था को चोट पहुंचाना चाहते हैं।
रजत ने मुस्लिम धर्मगुरुओं पर आरोप लगाया कि वे युवाओं को भड़का रहे हैं और अंजुमन इंतजामिया कमेटी की निंदा को उन्होंने ‘बचाव की कोशिश’ बताया। इसके अलावा, उन्होंने चेतावनी दी कि यूपी में योगी सरकार और केंद्र में मोदी सरकार के रहते ऐसी हरकतों का सख्त अंजाम भुगतना होगा। रजत ने यह भी कहा कि वे खुद को अनजान नंबरों से धमकी मिलने की बात कह रहे हैं, लेकिन प्रशासन उनके मामले में सहयोग कर रहा है। उनका दावा है कि 2047 तक भारत विकास के रास्ते पर होगा और सनातनी परचम भी लहराएगा।


Download Android App
Download iOS App




