वेनेजुएला में फिर हुआ हमला, राष्ट्रपति भवन के बाहर चली ताबड़तोड़ गोलियां, आसमान में नजर आए ड्रोन

Summary :

Venezuela Gunfire News: वेनेजुएला में अमेरिकी हमले के बाद आज एक और ताजा हमला हुआ है। बताया जा रहा है कि राष्ट्रपति भवन के पास भारी गोलीबारी हुई है और विस्फोटों की आवाज भी सुनी गई है। आसमान में नजर आए ड्रोन्स से हड़कंप मच गया था और वेनेजुएला के सुरक्षाबलों ने हवा में गोलीबारी करते हुए मोर्चा संभाला। बता दें कि मिराफ्लोरेस महल के ऊपर अज्ञात ड्रोन उड़ रहे थे और सुरक्षाबलों ने लगभग रात 8 बजे हवा में गोलीबारी शुरू कर दी। ट्रेसर फायर की मदद से हवा में ड्रोन को गिराने की कोशिश की गई थी। Venezuela…

Venezuela Gunfire News: वेनेजुएला में अमेरिकी हमले के बाद आज एक और ताजा हमला हुआ है। बताया जा रहा है कि राष्ट्रपति भवन के पास भारी गोलीबारी हुई है और विस्फोटों की आवाज भी सुनी गई है। आसमान में नजर आए ड्रोन्स से हड़कंप मच गया था और वेनेजुएला के सुरक्षाबलों ने हवा में गोलीबारी करते हुए मोर्चा संभाला। बता दें कि मिराफ्लोरेस महल के ऊपर अज्ञात ड्रोन उड़ रहे थे और सुरक्षाबलों ने लगभग रात 8 बजे हवा में गोलीबारी शुरू कर दी। ट्रेसर फायर की मदद से हवा में ड्रोन को गिराने की कोशिश की गई थी।

Venezuela Gunfire News

Venezuela Gunfire News
Venezuela Gunfire News

वेनेजुएला के राष्ट्रपति को अमेरिकी सेना द्वारा गिरफ्तार करने के बाद अब डेल्सी रोड्रिग्ज ने अंतरिम राष्ट्रपति के रुप में शपथ ली है लेकिन शपथ लेने के कुछ देर बाद ही वेनेजुएला में हमला हो गया और राष्ट्रपति भवन के पास हवा में ड्रोन दिखने, ट्रेसर फायर से मार गिराने की कोशिश और विस्फोटों की आवाज सुनाई दी गई। बताया जा रहा है कि अभी स्थिती नियंत्रण में है। बता दें कि इस हमले की जिम्मेदारी अभी किसी ने नहीं ली है ना ही किसी भी जान माल की सूचना सामने आई है।

US Venezuela Tension Live

Venezuela Gunfire News
Venezuela Gunfire News

न्यूयॉर्क में अपनी पहली अदालती पेशी के दौरान, वेनेजुएला के अपदस्थ राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी, सिलिया फ्लोरेस ने सभी आरोपों के लिए खुद को निर्दोष बताया और संयुक्त राज्य सरकार पर उन्हें उनके देश से अपहरण करने का आरोप लगाया। मादुरो और फ्लोरेस दोनों ने अपने खिलाफ लगे मादक पदार्थों की तस्करी और हथियारों से संबंधित आरोपों से मना किया और फिलहाल अपनी हिरासत का विरोध नहीं किया। यह उपस्थिति एक ऐतिहासिक क्षण था और एक लंबी कानूनी लड़ाई की शुरुआत थी, क्योंकि उनके बचाव पक्ष द्वारा उनकी सैन्य गिरफ्तारी की वैधता को चुनौती दिए जाने की संभावना है।

ALSO READ: तेल का खेल, मादुरो को जेल! वेनेएजुएला पर शासन करेगा अमेरिका या करेगा मजबूर? मार्को रुबियो ने किया बड़ा दावा

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।