देखें वीडियो : पूर्वी तुर्की में सोने की खदान में भारी भूस्खलन, 9 लोगों के फंसे होने की खबर - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

देखें वीडियो : पूर्वी तुर्की में सोने की खदान में भारी भूस्खलन, 9 लोगों के फंसे होने की खबर

पूर्वी तुर्की में मंगलवार को एक सोने की खदान में भारी भूस्खलन हुआ, खबरों के अनुसार, बताया जा रहा है कि जिससे कम से कम नौ श्रमिक भूमिगत फंस गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
भूस्खलन का वीडियो आया सामने 
सोने की खदान में भारी भूस्खलन का वीडियो भी सामने आया है जो घाटी में कॉप्लर खदान (Copler mine) स्थित है, वीडियो में साफ-साफ दिखाई दे रहा है कि एक विशाल कीचड़ की एक धार एक नाले की ओर बढ़ती हुई दिखाई दे रही है, जो अपने रास्ते में आने वाली हर चीज को अपनी चपेट में ले रही है।
बताया जा रहा है कि कॉप्लर खदान में भूस्खलन दोपहर 2:30 बजे हुआ। जो तुर्की के पहाड़ी एर्ज़िनकन प्रांत में इलिक शहर के पास है।
नौ लोगों के फंसे होने की खबर
वही इसको लेकर , आंतरिक मंत्री अली येरलिकाया ने कहा कि माना जा रहा है कि नौ लोग खदान में फंसे हुए हैं। उन्होंने कहा कि 400 से ज्यादा खोज एवं बचाव कर्मी घटनास्थल पर हैं। पड़ोसी प्रांतों के बचावकर्मी सहायता कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × 3 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।