West Bengal Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल में पहले चरण का मतदान 23 अप्रैल को होगा और दूसरे चरण का मतदान 29 अप्रैल को होगा। सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के वोटों की गिनती 4 मई को होगी। वहीं विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए प्रचार भी समाप्त हो गया, जिसमें राजनीतिक दलों ने 152 सीटों पर अपने प्रचार के लिए कई रैलियां और जनसभा को संबोधित भी किया था। इस दौरान BJP और TMC के बीच आरोप-प्रत्यारोप भी लगाए गए थे। अब मतदान से पहले चुनाव आयोग सख्त हो गया है साथ ही पहली बार हवाई सर्वेक्षण भी किया गया है।
चुनाव तैयारियों का जायजा लिया
मतदान से पहले चुनाव आयोग ने सख्त कदम उठाए है और कई प्रतिबंध भी लगाए है। इस दौरान राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी मनोज कुमार ने चुनाव तैयारियों का जायजा लिया है और 20 सालों में पहली बार एयरफोर्स के हेलीकॉप्टर से मालदा, उत्तर दिनाजपुर, कूच बिहार और मेदिनीपुर का हवाई सर्वेक्षण किया। बंगाल चुनाव से पहले यह पहली बार ऐसा हुआ है कि चुनाव अधिकारी ने तैयारियों का जायजा लेने के लिए हवाई निरीक्षण किया है।
West Bengal Assembly Election 2026: 1,478 उम्मीदवार चुनावी रण में उतरे

बंगाल चुनाव के मतदान से 1,478 उम्मीदवार चुनावी रण में उतरे हुए है और मतदान के बाद उनका चुनावी भविष्य तय होगा। चुनावी मैदान में सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस और भाजपा के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली। कांग्रेस और सीपीआई-एम, जिन्होंने पिछले विधानसभा चुनावों में गठबंधन किया था, इस बार अलग-अलग चुनाव लड़ रहे हैं।
भाजपा ने बार-बार घुसपैठियों, कानून व्यवस्था की स्थिति और मतदाताओं के कुछ वर्गों में व्याप्त भय का मुद्दा उठाया, जबकि तृणमूल कांग्रेस ने इसे “बंगाली विरोधी” के रूप में पेश करने की कोशिश की। भाजपा ने सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों को लागू करने का वादा किया है और महिलाओं, युवाओं और किसानों के लिए भी कई वादे किए हैं।
पहले चरण में BJP के प्रमुख चेहरे
मैदान में तृणमूल कांग्रेस के प्रमुख उम्मीदवारों में सिलीगुड़ी से गौतम देब, दिनहाटा से उदयन गुहा, कोलकाता पोर्ट क्षेत्र से फिरहाद हकीम, नंदीग्राम से पबित्रा कर शामिल हैं। बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी अपने गढ़ नंदीग्राम से चुनाव लड़ रहे हैं और भवानीपुर में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को चुनौती दे रहे हैं। पहले चरण में भाजपा के प्रमुख चेहरों में माथाभांगा (एससी) से केंद्रीय मंत्री निसिथ प्रमाणिक और खड़गपुर सदर से पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष भी शामिल हैं।
ALSO READ: ‘EVM के बटन पर इत्र या गोंद लगाया तो खैर नहीं…’, बंगाल-तमिलनाडु चुनाव से पहले ECI की सख्त चेतावनी


Download Android App
Download iOS App




