बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी पर जमकर भड़ास निकाली। इस दौरान, मुख्यमंत्री ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के पिता तक की चर्चा करते हुए कहा कि उन्हें इज्जत किसने दी। उन्होंने यह भी कहा कि अंड-बंड बोलते रहता है, उसका कोई मतलब नहीं।
पटना में पत्रकारों से चर्चा के दौरान नीतीश से जब पत्रकारों ने सम्राट के लालू प्रसाद यादव के दबाव में मुस्लिम और यादव की संख्या बढ़ाने के आरोप के संबंध में पूछा तो नीतीश भड़क गए। उन्होंने कहा कि इन सब का कोई मतलब नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि जिसके विषय में आप लोग बात कर रहे हैं उनके पिताजी को इज्जत हमने ही दी।
सम्राट चौधरी के लिए CM ने क्या कहा?
नीतीश ने आगे कहा कि उनकी उम्र कम थी तो उन्हें विधायक और मंत्री कौन बनाया था। पास में खड़े उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद की ओर इशारा करते हुए कहा कि इन्हीं के पिताजी बना दिए। वे रोज पार्टी बदलते रहता है, उसका कोई मतलब है? कोई पार्टी अब बचा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उसका काम है अंड-बंड बोलते रहेगा, उसका कोई मतलब नहीं।


Download Android App
Download iOS App



