क्या छिड़ेगा तीसरा विश्व युद्ध! रूस और यूक्रेन के बीच भीषण जंग जारी, ट्रंप ने दी बड़ी चेतावनी

Summary :

World War III Warning: रूस और यूक्रेन देशों के बीच भीषण जंग जारी है दोनों देशों के बीच शांति लाने के लिए ट्रंप ने कई प्रयास किए है और शांति प्रस्ताव भी पेश किया है लेकिन इस समझौते पर बात नहीं बन पा रही है। इसी बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने एक गंभीर चेतावनी जारी करते हुए कहा कि रूस यूक्रेन का लंबा संघर्ष वैश्विक संघर्ष में तब्दील हो सकता है, और इस तरह का तनाव अंत में तीसरे विश्व युद्ध का कारण बनती हैं। World War III Warning व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बात करते हुए, ट्रम्प ने…

World War III Warning: रूस और यूक्रेन देशों के बीच भीषण जंग जारी है दोनों देशों के बीच शांति लाने के लिए ट्रंप ने कई प्रयास किए है और शांति प्रस्ताव भी पेश किया है लेकिन इस समझौते पर बात नहीं बन पा रही है। इसी बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने एक गंभीर चेतावनी जारी करते हुए कहा कि रूस यूक्रेन का लंबा संघर्ष वैश्विक संघर्ष में तब्दील हो सकता है, और इस तरह का तनाव अंत में तीसरे विश्व युद्ध का कारण बनती हैं।

World War III Warning

World War III Warning (source: social media)
World War III Warning (source: social media)

व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बात करते हुए, ट्रम्प ने खुलासा किया कि अकेले पिछले महीने युद्ध में 25,000 लोग, जिनमें ज्यादातर सैनिक थे, मारे गए और उन्होंने निरंतर नरसंहार पर गहरी निराशा व्यक्त की और शत्रुता को तत्काल समाप्त करने के अपने प्रयास को दोहराया। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि मैं इस हत्या को रोकना चाहता हूं। पिछले महीने 25,000 लोग मारे गए, जिनमें ज्यादातर सैनिक थे, लेकिन कुछ लोग बम हमलों में भी मारे गए। कुल मिलाकर, 25,000 सैनिक मारे गए। मैं इसे रोकना चाहता हूं। और हम इसके लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं।

Trump Warning News

ट्रंप ने बताया कि इस तरह की चीजें अंततः तीसरे विश्व युद्ध का कारण बनती हैं और मैंने यह बात कुछ दिन पहले भी कहा था कि जब तक हर कोई इस तरह के खेल खेलता रहेगा, हम अंततः तीसरे विश्व युद्ध में फंस जाएंगे और हम ऐसा नहीं देखना चाहते। इससे पहले दिन में, व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लीविट ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति चल रहे युद्ध को समाप्त करने की दिशा में धीमी प्रगति को लेकर रूस और यूक्रेन दोनों से बेहद निराश हैं और केवल बैठक करने के लिए बैठकों में शामिल होने के इच्छुक नहीं हैं।

Trump Peace Plan
Trump Peace Plan (source: social media)

ब्रीफिंग के दौरान, लेविट ने कहा कि राष्ट्रपति उन बैठकों से थक चुके हैं जिनसे कुछ हासिल नहीं होता और उन्हें परिणाम चाहिए, न कि सिर्फ बातें, क्योंकि अमेरिका चार साल से चल रहे युद्ध को समाप्त करने के लिए प्राथमिक मध्यस्थ की भूमिका निभा रहा है सिर्फ औपचारिक बैठकों से तंग आ गए है और अब बातें नहीं कार्रवाई चाहिए।

Russia Ukraine War

यूक्रेन के राष्ट्रपति पर रूस के साथ शांति समझौता करने के लिए वाशिंगटन की ओर से लगातार दबाव बढ़ रहा है, और ट्रंप क्रिसमस तक एक समझौता चाहते हैं। शांति योजना में 20 सूत्रीय ढांचा शामिल है, साथ ही सुरक्षा गारंटी और यूक्रेन के पुनर्निर्माण से संबंधित अलग-अलग दस्तावेज भी हैं। जिसमें रूस के पक्ष में माने जाने वाले पहले के अमेरिकी मसौदे को समायोजित किया गया है, अभी तक सार्वजनिक नहीं किया गया है।

ALSO READ: अमेरिका के बाद अब इस देश ने भारत पर फोड़ा टैरिफ बम, कई देशों पर लगाया 50% टैरिफ; मोदी-शाह की बढ़ी टेंशन!

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।