Yamaha Tricity 300 with Airbag : आपने कई तरह के स्कूटर देखे होंगे पर क्या ऐसा स्कूटर देखा है जिसके अगले हिस्से में 1 नहीं 2 टायर हैं? और क्या ऐसा स्कूटर देखा है जिस पर कार जैसी सेफ़्टी वाले एयर बैग हैं? बता दें, यहां बात हो रही Yamaha Tricity 300 के बारे में। यह दुनिया का पहला स्कूटर होगा जो एयरबैग से लेस होगा। ऑटो सेफ्टी कंपनी Autoliv के सहयोग से तैयार यह सिस्टम स्कूटर को इस सेगमेंट में अलग बनाता है। आइए जानते हैं इसके प्राइस, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में।
फ्रंट एप्रन में लगा एयरबैग सेंसर के जरिए टक्कर को पहचानकर तुरंत खुल जाता है, ठीक वैसे ही जैसे अक्सर कारों में देखने को मिलता है जिससे सवार को आगे गिरने और गंभीर चोट लगने का खतरा कम हो जाता है। इस तकनीक को सिमुलेशन और वास्तविक क्रैश टेस्ट में भी परखा गया है।
Yamaha Tricity 300 with Airbag: स्कूटर सेगमेंट में नई शुरुआत

दोपहिया वाहनों में एयरबैग तकनीक पूरी तरह नई नहीं है, Honda Gold Wing Tour जैसे मॉडल में यह पहले से मौजूद है। हालांकि, स्कूटर में इसका उपयोग इसे आम राइडर्स के लिए ज्यादा उपयोगी और सुलभ बनाता है। इससे पहले Piaggio MP3 में भी कुछ उन्नत सेफ्टी कॉन्सेप्ट देखे गए थे, लेकिन एयरबैग के साथ प्रोडक्शन-रेडी स्कूटर के रूप में यह पहला बड़ा कदम माना जा रहा है।
Yamaha Tricity 300 Features: डिजाइन और सेफ्टी फीचर्स
Tricity 300 को नए डिजाइन के साथ पेश किया गया है, जिसमें LED लाइटिंग, नया फ्रंट बॉडी पैनल और स्प्लिट टेल लैंप शामिल हैं। इसके साथ Milky White, Zen Green और Power Grey जैसे कलर ऑप्शन दिए गए हैं।
स्कूटर में एडवांस ब्रेक कंट्रोल सिस्टम दिया गया है, जो IMU डेटा के आधार पर ब्रेकिंग को बेहतर बनाता है। यूनिफाइड ब्रेकिंग सिस्टम आगे और पीछे के पहियों में संतुलन बनाए रखता है, जबकि ट्रैक्शन कंट्रोल खराब रास्तों पर ग्रिप को बेहतर करता है।
Yamaha Tricity 300 Specification: स्मार्ट कनेक्टिविटी और अन्य खूबियां

इस स्कूटर में 4.2 इंच TFT डिस्प्ले और 2.8 इंच LCD स्क्रीन के साथ डिजिटल इंटरफेस मिलता है। इसमें Garmin नेविगेशन और MyRide ऐप के जरिए स्मार्टफोन कनेक्टिविटी भी दी गई है। इसके अलावा, कीलेस स्टार्ट, पर्याप्त स्टोरेज, पार्किंग ब्रेक और Leaning Multi-Wheel सिस्टम जैसे फीचर्स इसे और खास बनाते हैं। स्टैंडिंग असिस्ट सिस्टम कम स्पीड पर स्कूटर को संतुलित रखने में मदद करता है।
Yamaha Tricity 300 Design and Performance: कैसा है इंजन और परफॉर्मेंस
Tricity 300 में 292cc का इंजन दिया गया है, जो 28 PS की पावर और 28.9 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह वी-बेल्ट ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ आता है और लगभग 30.3 kmpl का माइलेज देने का दावा किया गया है। नए एमिशन नियमों को पूरा करने के लिए इसमें अपडेटेड कैटेलिटिक कन्वर्टर जोड़ा गया है। यह स्कूटर 2026 में यूरोप के बाजार में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। ग्राहक एयरबैग और नॉन-एयरबैग दोनों वेरिएंट में से चुन सकेंगे। फिलहाल भारत में इसके लॉन्च को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। यह विदेशों के बाजार में उपलब्ध होगा।


Download Android App
Download iOS App




