Best Monsoon Trips Under ₹10,000: मानसून की बारिश में ऐसा मन करता है, जैसे भीड़-भाड़ से दूर कहीं हरी-भरी वादियों में घूमने का प्लान बनाएं। इस मौसम में जब आप पहाड़ों पर घूमने के लिए जाते हैं, तो वहां आपको पहाड़ों से ढलते पानी के झरने, सड़कों पर छाई धुंध और चारों तरफ फैली हरियाली का मजा ही कुछ अलग होता है। अगर आप भी सोच रहे हैं कि ट्रिप के लिए बहुत ज्यादा बजट की जरूरत होती है, तो ऐसा बिल्कुल भी नहीं है, क्योंकि आज हम आपको कुछ ऐसी डेस्टिनेशंस के बारे में बताएंगे, जहां आप 10,000 रुपए से भी कम में घूम सकते हैं। आइए जानते हैं, वो जगहें कौन-कौन सी हैं।
मानसून में घूमने के लिए बजट ट्रिप डेस्टिनेशन
1. माथेरान, महाराष्ट्र

मुंबई और पुणे के पास बसा माथेरान एशिया का इकलौता ऑटोमोबाइल फ्री हिल स्टेशन है। मानसून के समय जब यहां पर बारिश होती है, तो वहां पड़ी मिट्टी जमने लगती है। जिसकी वजह से ये जगह और भी ज्यादा हरी-भरी और खूबसूरत नजर आने लगती है। यहां बहुत कम गाड़ियां चलती हैं। बारिश में यहां की लाल मिट्टी, घने जंगल, धुंध से भर जाते हैं, जिसकी वजह से इस जगह का व्यू और भी ज्यादा शानदार हो जाता है।
घूमने की जगह – टॉय ट्रेन, लुइसा पॉइंट और शार्लोट लेक
कैसे पहुचें – मुंबई/पुणे से नेरल तक लोकल ट्रेन लें, फिर माथेरान की टॉय ट्रेन या पैदल ट्रैक करें।
टोटल बजट – ₹3,500 – ₹5,000 (2-3 दिन)
2. लैंसडाउन, उत्तराखंड

अगर आप भी भीड़-भाड़ से हटकर किसी शांत जगह पर मानसून का मजा लेना चाहते हैं, तो गढ़वाल रायफल्स की ये जगह आपके लिए सबसे बेस्ट है। बारिश के मौसम में अगर आप यहां जाते हैं, तो पहाड़ों खूबसूरती, हवा की ठंडक का एहसास आपको अपनी तरफ आकर्षित करता है।
घूमने की जगह – टिप-इन-टॉप पॉइंट, भुल्ला ताल और शांत सड़कें
कैसे पहुचें – दिल्ली से कोटद्वार तक ट्रेन/बस लें, वहां से लोकल टैक्सी से 40 किमी दूरी तय करें।
टोटल बजट – ₹4,000 – ₹6,000 (2 दिन)
3. कौसानी, उत्तराखंड

उत्तराखंड में स्थित ये बेहद खूबसूरत जगह हर किसी को पसंद है। जब भी लोग उत्तराखंड घूमने जाते हैं, तो इस जगह को अपनी ट्रैवल लिस्ट में जरूर शामिल करते हैं। कहा जाता है कि महात्मा गांधी ने कौसानी को ‘भारत का स्विट्जरलैंड’ कहा था। मानसून में यहां से हिमालय की चोटियों पर बादलों को देखना एक बेहतरीन अनुभव होता है।
घूमने की जगह – अनसक्ति आश्रम, कौसानी टी स्टेट और रुद्रधारी वॉटरफॉल।
कैसे पहुचें – काठगोदाम तक ट्रेन लें, फिर वहां से शेयरिंग टैक्सी/बस द्वारा कौसानी जाएं।
टोटल बजट – ₹4,500 – ₹6,500 (3 दिन)
4. मांडू, मध्य प्रदेश

अगर आप भी बारिश के मौसम में इतिहास और नेचर को मिलते हुए देखना चाहते हैं, तो मध्य प्रदेश का मांडू सबसे बेहतरीन ऑप्शन है। मानसून में यहां के प्राचीन महल, किले और तालाब हरी-भरी वादियों के बीच और भी ज्यादा खूबसूरत नज़र आने लगते हैं। अगर आप भी इस मानसून कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो इस जगह को फैमिली और फ्रेंड्स के साथ एक्स्प्लोर करें।
घूमने की जगह – बाज बहादुर पैलेस, रूपमती मंडप और जहाज महल।
कैसे पहुचें – इंदौर रेलवे स्टेशन या एयरपोर्ट से मांडू आसानी से बस/टैक्सी द्वारा पहुंचा जा सकता है।
टोटल बजट – ₹4,000 – ₹5,500 (2-3 दिन)
Also Read: मानसून में जन्नत जैसा लगता है नजारा! बारिश के मौसम में देखने पहुंचे भारत के ये 4 सबसे खूबसूरत झरने



Download Android App
Download iOS App



