Most Beautiful Waterfalls After Rain: मानसून के मौसम में जब बारिश शुरू हो जाती है, तो भारत के कई ऐसे शहर है। जहां सिर्फ हरियाली ही हरियाली नजर आती है। इस समय पहाड़ों, झीलों और झरनों का नजारा बेहद खूबसूरत हो जाता है। अगर आप भी नेचर को पसंद करते हैं, और घूमना भी पसंद है, तो बारिश का मौसम आपके लिए सबसे बेस्ट है। इस मौसम में आप घूमने का प्लान बना सकते हैं, क्योंकि पहाड़ों पर जाकर जो सुकून मिलता है वो इस भीड़-भाड़ वाली दुनिया में कहां है। ऐसे में आइए जानते हैं, बारिश के बाद भारत में दिखने वाले कुछ खूबसूरत झरनों के बारे में, जहां आप फैमिली या फ्रेंड्स के साथ जा सकते हैं।
बारिश के बाद घूमने के लिए बेस्ट वॉटरफॉल
1. दूधसागर – गोवा कर्नाटक सीमा

बारिश के बाद जब पानी तेजी से नीचे गिरने लगता है, तो उसे देखकर ऐसा लगता है, जैसे पहाड़ों से सफ़ेद दूध की नदियां बह रही हों। इस झरने के ठीक सामने से गुजरती ट्रेन की पटरी और रेलवे पुल इसका नजारा और भी शानदार हो जाता है।
2. जोग फाल्स – कर्नाटक

कर्नाटक के के शिमोगा जिले में स्थित जोग फाल्स शरावती नदी के ऊपर बना है। बारिश के बाद जब इसके चारों बांधों के फाटक खुल जाते हैं, तो यह और भी ज्यादा तेजी से बहने लगता है। यह भारत के सबसे ऊंचे सीधे गिरने वाले झरने में से एक है।
3. अथिरप्पिल्ली फॉल्स – केरल

केरल के त्रिशूर जिले में स्थित यह झरना पश्चिमी घाट के घने जंगलों से पूरी तरह घिरा हुआ है। बारिश के बाद यह झरना और भी ज्यादा खूबसूरत नजर आने लगता है और चारों ओर फैली हरियाली इसके नज़ारे को और हरा-भरा बना देती है। अपनी नेचुरल सुंदरता के कारण यह कई फेमस भारतीय फिल्मों (जैसे ‘बाहुबली’) की शूटिंग लोकेशन भी रहा है।
4. नोहकलिकाई फॉल्स – मेघालय

नोहकलिकाई फॉल्स दुनिया के सबसे ज़्यादा बारिश वाले क्षेत्रों में से एक, चेरापूंजी में यह झरना स्थित है। बारिश के बाद हरे-भरे पहाड़ों के बीच से एकदम नीचे गिरता पानी और नीचे बनी नीले-हरे रंग की नेचुरल झील का नज़ारा मैजिकल लगता है। यह भारत का सबसे ऊंचा सीधा गिरने वाला झरना है।



Download Android App
Download iOS App




