Best Travel Destination in Sawan: सावन के महीने में दर्शन के लिए बेस्ट हैं भारत की ये 4 खूबसूरत जगहें, यहां अध्यात्म के साथ-साथ दिखेंगे प्रकृति नजारे

Summary :

जुलाई के महीने की शुरुआत हो गई है। कुछ ही दिनों में सावन का बेहद प्रमुख और शुभ पर्व आने वाला है। इस समय भारत के ज्यादातर लोग व्रत करके पूरे विधि-विधान से भगवान शिव की पूजा अर्चना करते हैं। इन दिनों ज्यादातर लोग भारत में मौजूद फेमस मंदिरों के दर्शन करने के लिए जाते हैं। सावन के महीने में सभी शिव मंदिर खुल जाते हैं और उनकी सजावट देखने लायक होती है। अगर आप भी इस सावन किसी सुकून भरी जगह की तलाश में हैं, तो यहां देखिए 4 सबसे फेमस टेम्पल्स के बारे में, जहां आप अपने परिवार…

जुलाई के महीने की शुरुआत हो गई है। कुछ ही दिनों में सावन का बेहद प्रमुख और शुभ पर्व आने वाला है। इस समय भारत के ज्यादातर लोग व्रत करके पूरे विधि-विधान से भगवान शिव की पूजा अर्चना करते हैं। इन दिनों ज्यादातर लोग भारत में मौजूद फेमस मंदिरों के दर्शन करने के लिए जाते हैं। सावन के महीने में सभी शिव मंदिर खुल जाते हैं और उनकी सजावट देखने लायक होती है। अगर आप भी इस सावन किसी सुकून भरी जगह की तलाश में हैं, तो यहां देखिए 4 सबसे फेमस टेम्पल्स के बारे में, जहां आप अपने परिवार के साथ खूबसूरत नजारा देख सकते हैं।

यहां देखें सावन में घूमने के लिए बेस्ट टेम्पल

1. काशी विश्वनाथ मंदिर, वाराणसी (उत्तर प्रदेश)

best temple for Sawan
best temple for Sawan (Source: Social Media)

काशी को भगवान शिव की नगरी कहा जाता है। जब लोग अपने जीवन में बहुत कठिन समय से गुजरते हैं, तो वो बनारस जरूरी जाते हैं। ऐसे में अगर बात करें, सावन कि तो इस महीने में आप बनारस का एक अद्भुत नजारा देख्नेगे। इसे लोग मोक्ष की नगरी भी कहते हैं। माना जाता है कि जिस भी व्यक्ति के शरीर को यहां जलाया जाता है, उसे मोक्ष की प्राप्ति होती है।

काशी विश्वनाथ मंदिर में झूला श्रृंगार होता है, जिसे देखने के लिए हजारों श्रद्धालु देश-विदेश से आते हैं। इस मंदिर को 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक माना गया है। यहां सात अलग-अलग जगहों से कांवड़िए भगवान के दर्शन के लिए आते हैं। काशी में आप शिव मंदिरों की सजावट, श्रद्धालुओं की भीड़ और गंगा आरती का खूबसूरत नजारा देख सकते हैं।

2. महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग, उज्जैन (मध्य प्रदेश)

Best Travel Destination in Sawan
Best Travel Destination in Sawan (Source: Social Media)

सावन के महीने में रामेश्वरम ज्योतिर्लिंग मंदिर के दर्शन बहुत ही भाग्य से मिलते हैं। माना जाता है कि अगर आप इस दौरान भगवान शिव के दर्शन करते हैं, तो आपके जीवन से सभी दुख दूर हो जाते हैं। इस मंदिर को 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक माना जाता है। साउथ में स्थित ये मंद‍िर श्रद्धालुओं के लिए बहुत महत्व रखता है। कहा जाता ह‍ै क‍ि यहां पर दर्शन करने से जीवन के सभी पापों से मुक्ति म‍िल जाती है। साथ ही बीमारियां भी दूर हो जाती हैं।

3. हरिद्वार का सावन मेला

Best Travel Destination in Sawan
Best Travel Destination in Sawan (Source: Social Media)

हरिद्वार एक ऐसी जगह है, जहां आपको पूरे साल और हर सीजन में भीड़ देखने को मिल जाएगी, क्योंकि ये जगह दिल्ली के बहुत करीब है। अगर आप भी सावन के महीने में यहां घूमने के लिए जाते हैं, तो आपको इस जगह पर सबसे बड़ा और फेमस मेला देखने को मिलेगा। हरिद्वार को शिवजी का धाम भी कहा जाता है और सावन में ये जगह शिवभक्तों से पूरी तरह भर जाता है। हर साल यहां लाखों कांवड़िए गंगा जल भरने के लिए आते हैं और पैदल चलकर शिव मंदिरों में जल चढ़ाने जाते हैं।

4. केदारनाथ (उत्तराखंड)

best temple for Sawan
best temple for Sawan (Source: Social Media)

हिमालय की गोद में बसा केदारनाथ धाम सावन के समय बर्फबारी और हरियाली के बीच स्वर्ग जैसा नजर आता है। जब आप जुलाई और अगस्त के महीने में यहां घूमने के लिए जायेंगे, तब आपको यहां सजावट के साथ-साथ मंदिर के खूबसूरत नजारे भी देखने को मिलेंगे। सावन के समय यहां का प्राकृतिक नजारा अपने चरम पर होता है और बाबा केदार के दर्शन के लिए सभी लोग वहां पहुंचते हैं।

Also Read: Haunted Beach In India: काली रेत, अदृश्य साए और अनसुलझे रहस्य, गुजरात की सबसे डरावनी ‘डुमस बीच’ की कहानियां उड़ा देंगी आपकी नींद

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।