हर Weekend होगा यादगार! ₹15,000 के बजट में शानदार छुट्टियां बिताने के लिए ये हैं 5 Best Places

budget weekend trips

Budget Weekend Trips: अगर आप भी घूमने के शौकीन हैं और आपको नई जगहों को एक्स्प्लोर करना पसंद है, तो अपने वीकेंड को बनाएं और भी खास। जब भी लोगों को छुट्टी मिलती है, तो वो लोग अपने बजट के हिसाब से घूमने की जगह की तलाश करते हैं। ऐसे में अब आपको पैसों के लिए जरा भी सोचना नहीं पड़ेगा। आज हम आपको बताएंगे, ऐसे बेहतरीन जगहों के बारे में, जहां आप वीकेंड पर अपनी फैमिली या फ्रेंड्स के साथ एक शानदार पलों का मजा ले सकते हैं। आइए जानते हैं, इन खास जगहों के बारे में।

Budget Weekend Trips in India: वीकेंड पर भारत की इन जगहों को करें एक्स्प्लोर

वृंदावन, उत्तर प्रदेश – Vrindavan, Uttar Pradesh

budget weekend trips
budget weekend trips (Source: social media)

अगर आप एक आध्यात्मिक जगह पर जाना चाहते हैं, तो आपके लिए वृंदावन एक बेस्ट ऑप्शन है। ये एक धार्मिक जगह है, जहां आप भगवान श्री कृष्ण के जन्मस्थान को अच्छे से देख सकते हैं। दुनिया के कोने-कोने से हर साल न जानें, कितने लोग श्री कृष्ण के दर्शन करने के लिए आते हैं। अगर आप दिल्ली में रहते हैं, तो यहां पहुंचने में करीबन 5 घंटे लगेंगे। साथ ही इस जगह को आप मात्र 5 हजार रुपए में अच्छी तरह घूम सकते हैं।

वृंदावन – 5000 रुपए

पास का शहर : दिल्ली

दूरी : 164 किमी

परिवहन: राज्य परिवहन की बसें या ट्रेन

घूमने के लिए: मंदिर

कीमत: किराया 284, रहने के लिए 1000 रुपए

ऋषिकेश, उत्तराखंड – Rishikesh, Uttarakhand

weekend getaway on budget
weekend getaway on budget (Source: social media)

ऋषिकेश एक ऐसा शहर है, जो गंगा नदी के तट पर स्थित है। अगर आप अपने वीकेंड पर घूमने की सोच रहे हैं, तो ये जगह आपके लिए बेस्ट है। हर साल न जानें कितने लोग यहां दर्शन के लिए आते हैं। ऋषिकेश में हर उम्र के लोगों के लिए कुछ न कुछ जरूर है, धार्मिक चीजों में रहने वालों के लिए ये जगह स्वर्ग से कम नहीं है।

ऋषिकेश – 5000 रुपए

पास का शहर: दिल्ली

दूरी: 225 किमी

परिवहन: राज्य और प्राइवेट बसों से यहां आ सकते हैं।

ठहरना: बैकपैकर्स के लिए कई आश्रम विकल्प

करने के लिए काम: व्हाइटवाटर रिवर राफ्टिंग

लागत: यात्रा पैसे 150 – 650, रहने के लिए कीमत 150 – 1000

माथेरान, महाराष्ट्र – Matheran, Maharashtra

budget weekend trips in India
budget weekend trips in India (Source: social media)

माथेरान अपने किफायती टूर पैकेज के लिए जाना जाता है। ये जगह भारत के कई सस्ते यात्रा स्थलों में से एक है। यहां आप प्रकृति के बीच कुछ समय बिता सकते हैं और यहां कई टूरिस्ट प्लेसेस और कैफे मौजूद है, जहां आप मस्ती कर सकते हैं। ये जगह ‘नो कार’ नियम का पालन करती है।

माथेरान – 10 हजार का टूर पैकेज

पास का शहर: मुंबई / पुणे

दूरी: 80 किमी। / 125 कि.मी.

परिवहन: मुंबई या पुणे से कार यात्रा। नेरल से टॉय ट्रेन का विकल्प भी है।

लागत: यात्रा ट्रेन में 30 रुपए, रहने के लिए 400 रुपए

तवांग, अरुणाचल प्रदेश – Tawang, Arunachal Pradesh

budget weekend trips in India
budget weekend trips in India (Source: social media)

अरुणाचल प्रदेश में स्थित तवांग घूमने-फिरने के लिए बेस्ट जगह है। लगभग 10000 फीट की ऊंचाई पर स्थित तवांग लोगों की भीड़ सी काफी दूर है। यहां आपको भीड़ बहुत कम देखने को मिलेगी। यहां की प्राचीन चीजें और शांतिपूर्ण जगह लोगों को बेहद पसंद आती है। शहरी शोर शराबे से दूर घूमने-फिरने के लिए आप इस जगह को चुन सकते हैं।

तवांग – टूर पैकेज – 10 हजार

पास का शहर: तेजपुर

दूरी: 324 किमी

परिवहन: बसें तेजपुर रेलवे स्टेशन से शुरू होती हैं। यहां कार यात्रा अच्छा विकल्प नहीं है।

लागत: यात्रा में आपके 400 रुपए, रहने में आपके 1000 रुपए खर्च होंगे।

जैसलमेर, राजस्थान – Jaisalmer, Rajasthan

weekend getaway on budget
weekend getaway on budget (Source: social media)

जैसलमेर राजस्थान की वह जगह है, जो संस्कृति और विरासत से समृद्ध कई सस्ते यात्रा स्थलों के लिए जाना जाता है। यह राजस्थान की सबसे खूबसूरत जगहों में आता है। अगर आप इस पैकेज में जयपुर, जोधपुर, उदयपुर यात्रा शामिल कर सकते हैं, तो आपका ट्रिप और भी ज्यादा शानदार बन सकता है। केवल जैसलमेर के लिए आपके ट्रिप की कीमत सस्ती हो सकती है।

जैसलमेर टूर – 15 हजार

पास का शहर: जोधपुर

दूरी: 285 किमी

परिवहन: जोधपुर से जैसलमेर के लिए 4 ट्रेनें चलती हैं

लागत: यात्रा 450 रुपए, रहने के लिए 350 रुपए है।

Also Read: सिर्फ ₹32,205 में अपने केरल के सफर को बनाएं और भी मजेदार, जानें IRCTC का फुल पैकेज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।