Dharmendra Hit Pairing: इन एक्ट्रेसेस के साथ धर्मेंद्र की जोड़ी थी हिट, बॉक्स ऑफिस पर फिल्में भी रहीं सुपरहिट

Summary :

Dharmendra Hit Pairing: बॉलीवुड के हीमैन धर्मेंद्र का 89 की उम्र में निधन हो गया। 24 नवंबर को उन्होंने इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया। धर्मेंद्र अपने पीछे हिंदी सिनेमा में 6 दशक लंबी विरासत छोड़ गए हैं। उन्होंने 60,70 और 80 के दशक की टॉप एक्ट्रेसेस के साथ कई सुपरहिट और ब्लॉकबस्टर फिल्में दी थीं। हेमा मालिनी ही नहीं इन एक्ट्रेसेस संग भी धर्मेंद्र की जोड़ी हिट थी। Dharmendra Hit Pairing: हेमा मालिनी ही नहीं इन एक्ट्रेसेस संग भी धर्मेंद्र की जोड़ी हिट थी। 1. Sharmila Tagore ‘सत्यकाम’ में उनकी जोड़ी को रियलिस्टिक सिनेमा की मिसाल…

Dharmendra Hit Pairing: बॉलीवुड के हीमैन धर्मेंद्र का 89 की उम्र में निधन हो गया। 24 नवंबर को उन्होंने इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया। धर्मेंद्र अपने पीछे हिंदी सिनेमा में 6 दशक लंबी विरासत छोड़ गए हैं। उन्होंने 60,70 और 80 के दशक की टॉप एक्ट्रेसेस के साथ कई सुपरहिट और ब्लॉकबस्टर फिल्में दी थीं। हेमा मालिनी ही नहीं इन एक्ट्रेसेस संग भी धर्मेंद्र की जोड़ी हिट थी।

Dharmendra Hit Pairing: हेमा मालिनी ही नहीं इन एक्ट्रेसेस संग भी धर्मेंद्र की जोड़ी हिट थी।

1. Sharmila Tagore

Dharmendra Hit Pairing
Dharmendra Hit Pairing( Source: Social Media)

‘सत्यकाम’ में उनकी जोड़ी को रियलिस्टिक सिनेमा की मिसाल माना जाता है। यकीन, मेरे हमदम मेरे दोस्त, अनुपमा में शर्मिला टैगोर और धर्मेंद्र साथ दिखे थे। एक्टर के निधन से शर्मिला टैगोर बुरी तरह टूट गई हैं।

2. Mumtaz

Dharmendra Hit Pairing( Source: Social Media)
Dharmendra Hit Pairing( Source: Social Media)

लोफर, झील के उस पार, आदमी और इंसान में धर्मेंद्र ने मुमताज के साथ रोमांस किया था। उनकी जोड़ी दमदार गानों और दिल छू जाने वाले रोमांस के लिए मशहूर थी।

3. Meena Kumari

Dharmendra Hit Pairing( Source: Social Media)
Dharmendra Hit Pairing( Source: Social Media)

मीना कुमारी ने धर्मेंद्र संग 7 फिल्मों में काम किया और सभी को ऑडियंस ने बहुत सराहा। दोनों की फिल्मों की लिस्ट पर गौर करें तो इसमें ‘मैं भी लड़की हूं’, ‘काजल’, ‘पूर्णिमा’, ‘चंदन का पालना’ और कई मूवीज हैं।

4. Hema Malini

Dharmendra Hit Pairing( Source: Social Media)
Dharmendra Hit Pairing( Source: Social Media)

धर्मेंद्र ने हेमा मालिनी संग लगभग 40 फिल्मों में काम किया था।दर्शकों ने दोनों की जोड़ी को बहुत प्यार दिया। दोनों ने ‘शोले’, ‘रजिया सुल्तान’, ‘प्रतिज्ञा’ और कई फिल्मों में काम किया। ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी के साथ उनका ऑनस्क्रीन रोमांस जल्द ही ऑफस्क्रीन में बदल गया था। कई फिल्मों में साथ काम करने के दौरान कपल एक-दूसरे को दिल दे बैठा और दोनों ने शादी कर ली थी।

5. Asha Parekh

Dharmendra Hit Pairing( Source: Social Media)
Dharmendra Hit Pairing( Source: Social Media)

हल्के-फुल्के रोमांस, शानदार गानों और आसान केमिस्ट्री के लिए जानी जाती हैं। आशा पारेख के साथ धर्मेंद्र ने आए दिन बहार के, शिखर, आया सावन झूम के, समाधी जैसी फिल्मों में काम किया था। दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री जबरदस्त हिट थी।

Also Read: Dharmendra के जाने पर भावुक हुए अमिताभ बच्चन, सोशल मीडिया पर शेयर किया पोस्ट कहा- ‘एक ऐसा खालीपन’

Anjali Dahiya

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।