Navratri पर Delhi-NCR के इन 4 Famous Temples में उमड़ती है भीड़, जानें दर्शन का समय और पहुंचने का सही रास्ता

Famous Devi Temples in Delhi-NCR

Famous Devi Temples in Delhi-NCR: नवरात्रि का पर्व हिन्दू धर्म में शक्ति उपासना का प्रतीक माना जाता है, जिसमें मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा नौ दिनों तक विधिवत की जाती है। इस दौरान देशभर के मंदिरों में विशेष भक्ति माहौल देखने को मिलता है, लेकिन दिल्ली-एनसीआर में मां के कुछ ऐसे प्रसिद्ध मंदिर हैं, जहां नवरात्रि के समय विशेष भीड़ उमड़ती है। यहां हर दिन मां के अलग-अलग स्वरूप की पूजा, श्रृंगार और भंडारे का आयोजन होता है। श्रद्धालु दूर-दूर से यहां दर्शन करने आते हैं और अपनी मनोकामनाएं मां के चरणों में अर्पित करते हैं।अगर आप भी इस नवरात्रि मां दुर्गा के दर्शन का प्लान बना रहे हैं, तो हम आपको दिल्ली-एनसीआर के प्रमुख देवी मंदिरों की लिस्ट दिखा रहे हैं जहां आप घूमने जा सकते हैं।

Famous Devi Temples in Delhi-NCR: नवरात्री के लिए मशहूर हैं दिल्ली के ये मंदिर

1. झंडेवालान मंदिर

दिल्ली के करोल बाग में स्थित झंडेवाली माता के मंदिर में नवरात्रि में बहुत भीड़ होती है। इसे दिल्ली के सबसे प्राचीन मंदिरों में गिना जाता है। सुबह 5.30 से रात 9.30 तक मंदिर दर्शन के लिए खुला रहता है। बात करें कि इस मंदिर तक पहुंचने के लिए सबसे करीब मेट्रो स्टेशन की तो ब्लू लाइन पर झंडेवाला मेट्रो स्टेशन इसके सबसे करीब है। सुबह 5.30 से रात 9.30 तक मंदिर दर्शन के लिए खुला रहता है।

2. कालकाजी मंदिर

दिल्ली के नेहरू प्लेस, दक्षिण दिल्ली में कालका जी मंदिर स्थित है। इसका इतिहास महाभारत काल से जुड़ा बताया जाता है। माना जाता है कि महाभारत से पहले पांडवों ने इस स्थान पर देवी काली से जीत का वरदान मांगा था। इसके बाद ही यहां मंदिर की स्थापना हुई। इस मंदिर में पहुंचने के लिए आपको वायलेट लाइन की मेट्रो पकड़नी पड़ेेगी। इसी लाइन पर कालकाजी मंदिर स्टेशन भी है। यदि आप बस से जा रहे हैं, तो नेहरू प्लेस बस स्टॉप से 10 मिनट पैदल चलकर भी आप इस मंदिर में जा सकते हैं।

3. छत्तरपुर मंदिर

दक्षिण दिल्ली के छत्तरपुर में स्थित मां कात्यायनी के इस मंदिर में हर दिन काफी भीड़ होती है, लेकिन नवरात्रि में यहां अलग ही रौनक होती है। मां कात्यायनी के श्रृंगार के लिए यहां रोजाना दक्षिण भारत से खास हर रंगों के फूलों से बनी माला मंगवाई जाती है। इस मंदिर में पहुंचने के लिए आपको छत्तरपुर मेट्रो स्टेशन जाना होगा। छत्तरपुर मेट्रो स्टेशन से उतरकर रिक्शा या फिर ऑटो से आप मंदिर जा सकते हैं। ये भारत के सबसे बड़े मंदिर परिसरों में एक माना जाता है।

4. शीतला माता मंदिर

गुरुग्राम में स्थित शीतला माता के इस मंदिर की काफी मान्यता है। माना जाता है कि शीतला माता के दर्शन करने से चेचक, खसरा और नेत्र रोग जड़ से खत्म हो जाते हैं। ऐसे में नवरात्रि के मौके पर यहां भारी भीड़ देखी जाती है। यहां जाने के लिए आपको गुरुग्राम के हुडा सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन जाना होगा। यहां से मंदिर का रास्ता केवल 15 मिनट का है।

Also Read: Honeymoon के लिए Perfect हैं भारत की ये 5 Beautiful Destinations, कम बजट में मिलेगा विदेश जैसा अहसास

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।