भारत के 5 सबसे लंबे Route, जो खूबसूरत वादियों के साथ आपके सफर को बनाएंगे मजेदार

India Longest Train Route

India Longest Train Route: भारत के रेलवे स्टेशन काफी बड़े हैं। ट्रेन के जरिए आप भारत के कई खूबसूरत राज्यों में घूम सकते हैं। शहर, कस्बे और गांव, सभी को जोड़ने वाली ये रेलवे लाइन्स, लोगों को एक जगह से दूसरी जगह ले जाने में मदद करती है। दुनिया के सबसे बड़े रेलवे नेटवर्क में से एक होने के नाते, भारत में कई सारी लंबी दूरी तय करने वाली ट्रेनें हैं। ये रेलवे कनेक्शन लोगों को घूमने, नए-नए शहरों को देखने और भारत की सुंदरता का अनुभव करने का मौका देती हैं। आइए जानते हैं, भारत के सबसे लंबे रेलवे रास्तों के बारे में।

India Longest Train Route: भारत रेलवे स्टेशन के सबसे लंबे रूट

1. ट्रेन का नाम – विवेक एक्सप्रेस

India Longest Train Route
India Longest Train Route (Source: social media)

विवेक सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन पूरे भारत की सैर कराती है। ये असम के डिब्रूगढ़ से लेकर तमिलनाडु के कन्याकुमारी तक चलती है। ये भारत का सबसे लंबा रूट है, जो करीब 74 घंटे 35 मिनट में 4218.6 किलोमीटर का सफर तय करती है। ये ट्रेन पूरे आठ राज्यों से होकर गुजरती है, जिससे यात्रियों को अलग-अलग खूबसूरत जगहों को देखने का मौका मिलता है। आपको बता दें, विवेक सुपरफास्ट एक्सप्रेस (पहले विवेक एक्सप्रेस) दरअसल चार जोड़ी एक्सप्रेस ट्रेनों का ग्रुप है, जिन्हें साल 2011-12 के रेलवे बजट में स्वामी विवेकानंद की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में शुरू किया गया था।

2. अरोनाई सुपरफास्ट एक्सप्रेस

longest train route in india
longest train route in india (Source: social media)

अरोनाई एक्सप्रेस त्रिवेंद्रम सेंट्रल से शुरू होकर सिलचर तक चलती है। ये यात्रा पूरे 3932 किलोमीटर की है, जिसे तय करने में इसे 74 घंटे 44 मिनट लगते हैं। इसका सफर थोड़ा लंबा जरूर होता है, लेकिन इस सफर के रास्ते में आप पूरे 8 राज्यों की खूबसूरत झलक देख सकते हैं ये ट्रेन पहले त्रिवेंद्रम सेंट्रल से गुवाहाटी तक चलती थी, लेकिन बाद में इसे बढ़ाकर सिलचर तक कर दिया गया। इस समय ये इंडिया की सबसे लंबी चलने वाली सुपरफास्ट ट्रेन है और दूसरी सबसे लंबी चलने वाली ट्रेन है।

3. हिमसागर एक्सप्रेस

long distance train in india
long distance train in india (Source: social media)

ये हफ्ते में एक बार चलने वाली स्पेशल ट्रेन आपको कन्याकुमारी से सीधे माता वैष्णो देवी कटरा तक ले जाएगी। इस ट्रेन का सफर इतना लंबा होता है कि पूरे देश में इसकी रैंक 36वीं और सिर्फ तीसरे नंबर पर आती है। 72 घंटे का सफर, 3787 किलोमीटर का रास्ता, 12 राज्यों को पार करती हुई ये ट्रेन आपको पूरे भारत की झलक दिखा देगी। यह ट्रेन 73 स्टेशनों पर रूकती है, जहां आप खूबसूरत नजारे देख सकते हैं और हर स्टेशन पर मिलने वाली चीजों का मजा भी ले सकते हैं।

4. तिरुनेलवेली जंक्शन

longest train route in india
longest train route in india (Source: social media)

यह ट्रेन तेन जम्मू एक्सप्रेस हफ्ते में एक बार चलने वाली ट्रेन है, जो जम्मू और कश्मीर के कटरा में स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर को तमिलनाडु के तिरुनेलवेली जंक्शन से जोड़ती है। ये लंबी दूरी की ट्रेन करीब 69 घंटों में 3633 किलोमीटर का सफर तय करती है। ये दुनिया की 40वीं सबसे लंबी ट्रेन रूट है और भारतीय रेलवे में चौथी सबसे लंबी दूरी को तय करती है। ये ट्रेन पूरे 13 राज्यों से होकर गुजरती है और रास्ते में 64 स्टॉप पर रूकती है।

5. शहर तिनसुकिया से बेंगलुरु वीकली एक्सप्रेस

longest train route in india
longest train route in india (Source: social media)

ये ट्रेन असम के सबसे पूर्वी शहर तिनसुकिया को दक्षिण भारत के व्यस्त महानगर बेंगलुरु से जोड़ती है। इस ट्रेन में AC फर्स्ट क्लास, सेकेंड एसी, थर्ड एसी और स्लीपर जैसी कई तरह के डिब्बे की सुविधा है। साल 2023 तक के आंकड़ों के अनुसार, ये भारतीय रेलवे नेटवर्क में चलने वाली पांचवीं सबसे लंबी ट्रेन रूट है, जो पूरे 3,542 किलोमीटर का सफर तय करती है।

Also Read: ₹20,000 के बजट में बेस्ट Road Trip का मजा लेना चाहते हैं तो देखें ये 5 Beautiful Destination

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।