IRCTC Dwarka Tour Package: IRCTC ने मार्च में घूमने वाले यात्रियों के लिए गुजरात टूर पैकेज लाइव कर दिया है। इस पैकेज में यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए फ्लाइट से सफर करने का मौका मिल रहा है। इसका मतलब है कि आप कुछ ही घंटों में गुजरात पहुंच जाएंगे और यात्रा में आपका ज्यादा समय नहीं जाएगा। आपके फ्लाइट की टिकट और होटल की बुकिंग भी रेलवे कर रहा है, इसलिए आपको अलग-अलग एयरलाइन का बजट और खर्च में अंतर करने में समय भी बर्बाद नहीं करना होगा। आज हम आपको IRCTC Gujarat March package के बारे में बताएंगे।
IRCTC Dwarka Tour Package: टूर पैकेज से जुड़ी जानकारी

- गुजरात के इस टूर पैकेज की शुरुआत दिल्ली से हो रही है।
- पैकेज में यात्रियों को गुजरात के द्वारका, पोरबंदर, सोमनाथ, सासन गिर और दीव घुमाया जाएगा।
- पैकेज 6 रात और 7 दिनों का है।
- 13 मार्च से इसकी शुरुआत हो रही है, जिसके बाद आप 27 मार्च को इससे यात्रा कर पाएंगे।
- पैकेज में आपको फ्लाइट से यात्रा करवाया जाएगा और घूमने के लिए कैब की सुविधा मिलेगी।
- पैकेज का नाम TEMPLE TOUR OF GUJARAT WITH GIR NATIONAL PARK है।
- पैकेज का नाम सर्च करके आप इसके बारे में पूरी जानकारी पढ़ सकते हैं।
पैकेज फीस

- अकेले यात्रा करने पर पैकेज फीस 55,200 रुपये है।
- 2 लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 40,750 रुपये है।
- तीन लोगों के साथ यात्रा कर रहे हैं, तो प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 38,890 रुपये है।
- बच्चों के लिए पैकेज फीस 33,980 रुपये है।
IRCTC Gujarat March Package: पैकेज में मिलने वाली सुविधाएं

- इस पैकेज में आपको दिल्ली से राजकोट और राजकोट से दिल्ली के लिए फ्लाइट मिलेगी।
- शेयरिंग कैब के द्वारा आपको शहर में घुमाया जाएगा।
- द्वारका में 2 रातें, सोमनाथ में 1 रात, दीव में 1 रात, सासनगीर में 1 रात और राजकोट में 1 रात के लिए होटल मिलेगा।
- 5 दिन नाश्ता और 5 दिन रात का भोजन मिलेगा।
- 30 लोगों के समूह में एक IRCTC कर्मचारी साथ रहेगा, जो आपकी मदद करेगा।
- बजट टूर पैकेज आपके ट्रिप को आसान बना देंगे।
Also Read: IRCTC Shirdi Tour Package, से शिरडी तक का सफर अब और भी आसान, जानें किराया और सुविधाएं




















