IRCTC Jaisalmer Tour Package: नए साल पर अगर आप भी कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो आईआरसीटीसी लाया है बेहतरीन टूर पैकेज। जिसमें आप अपने फैमिली या फ्रेंड्स के साथ ट्रिप का मजा ले सकते हैं। इस टूर पैकेज में आप रेगिस्तान की खूबसूरती से लेकर आईलैंड और धार्मिक स्थलों को देख सकते हैं। इनमें कृष्णनगरी और एक ज्योतिर्लिंग भी शामिल है। अगर आप भी इस टूर पैकेज को बुक करना चाहते हैं, तो यहां जानिए, रेलवे आपको कहां-कहां घुमाएगा और टूर पैकेज कितने दिन का होगा और इसमें क्या-क्या सुविधाएं शामिल हैं।
दरअसल, रेलवे ने जनवरी 2026 के लिए दो खास पैकेज लॉन्च किए हैं जिसका नाम ‘गरवी गुजरात’ और ‘पधारो राजस्थान’, जो भारत गौरव डीलक्स एसी पर्यटक ट्रेन से संचालित होंगे। IRCTC का कहना है कि यह पहल ‘विरासत, संस्कृति और तीर्थ पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए’ की गई है।
IRCTC Jaisalmer Tour Package: आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज से घूमिए जैसलमेर

गरवी गुजरात ट्रिप की जानकारी
- यह पैकेज 10 दिन और 9 रातों का होगा।
- इसके तहत, गरवी गुजरात ट्रेन 13 जनवरी को दिल्ली के सफदरजंग से चलेगी और 10 दिनों में वडोदरा, चंपानेर-पावागढ़ (यूनेस्को साइट), स्टैच्यू ऑफ यूनिटी,
- सोमनाथ (ज्योतिर्लिंग), दीउ आईलैंड, द्वारका, अहमदाबाद, मोढेरा सूर्य मंदिर, पाटन की रानी की वाव और वडनगर जैसे बड़े आकर्षण दिखाएगी।
पधारो राजस्थान ट्रिप की जानकारी
- यह पैकेज 6 दिन और 5 रातों का होगा।
- पैकेट के तहत पधारो राजस्थान ट्रेन 24 जनवरी को रवाना होगी और जयपुर, जैसलमेर और जोधपुर की शाही गलियों और किलों की सैर कराएगी।
- इस टूर में पर्यटक राजस्थान के किलों, हवेलियों, थार रेगिस्तान और रंगीन संस्कृति का मजा ले सकते हैं।
- दोनों ट्रेनें पूरी तरह AC हैं और इनमें रेस्तरां, मॉडर्न किचन, सेंसर-टॉयलेट, पैर मसाज, सीसीटीवी व सुरक्षा गार्ड जैसे प्रीमियम फीचर मिलते हैं।
Jaisalmer Tour Package: कितना है पैकेज किराया ?

गरवी गुजरात
- 1AC- 95,805 रुपए प्रति व्यक्ति
- 2AC- 88,230 रुपए प्रति व्यक्ति
- 3AC- 69,085 रुपए प्रति व्यक्ति
पधारो राजस्थान
- 1AC- 67,900 रुपए प्रति व्यक्ति
- 2AC- 59,180 रुपए प्रति व्यक्ति
- 3AC- 52,480 रुपए प्रति व्यक्ति
- इन रेट्स में ट्रेन किराया, 3-स्टार होटल में ठहरना, शाकाहारी भोजन, लोकल ट्रांसपोर्ट, बीमा और टूर मैनेजर की सुविधा शामिल है।
- IRCTC के मुताबिक, बेहद लोकप्रिय ये टूर 13 जनवरी और 24 जनवरी 2026 को रवाना होंगे।
- ये ट्रेन पूरी तरह आधुनिक सुविधाओं से लैस है और कुल 150 यात्रियों को AC-I, AC-II और AC-III क्लास में सफर करवाती है।
IRCTC Tour Package: ट्रेन में मिलेंगी क्या-क्या सुविधाएं?

भारत गौरव डीलक्स AC ट्रेन में यात्रियों के लिए कई आधुनिक सुविधाएं मौजूद हैं।
- दो फाइन डाइनिंग रेस्टोरेंट, फ्लेमलेस किचन
- शॉवर क्यूबिकल, सेंसर-बेस्ड वॉशरूम
- फुट मसाजर, सभी कोच में CCTV और सुरक्षा गार्ड
- यह ट्रेन ‘रेल पर चलती हुई 5-स्टार सुविधा’ जैसा अनुभव देती है।
Also Read: New Year पर घूमने का है प्लान, तो IRCTC के इस शानदार Tour package के साथ करें Amarnath Yatra


Download Android App
Download iOS App




