Kartik Swami Mandir Uttarakhand Tour Guide: अगर आप भी जून के महीने में कहीं बाहर घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो आप उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में स्थित कार्तिक स्वामी मंदिर घूमने जा सकते हैं। इस मंदिर का ट्रेक इन दिनों लोगों और श्रद्धालुओं के बीच तेजी से फेमस हो रहा है। यहां जानें के लिए आपको बहुत ज्यादा पहाड़ भी नहीं चढ़ने पड़ते हैं। 3 किलोमीटर लंबे इस आसान ट्रेक पर बच्चे और बुजुर्ग भी आराम से पहुंच सकते हैं। इस रास्ते में घने जंगल, ठंडी हवा और पहाड़ों की खूबसूरती यात्रियों को अपनी तरफ आकर्षित करती है।
ट्रेक पूरा करते ही हिमालय की बर्फ से ढकी चोटियों का 360 डिग्री नजारा दिखाई देता है, जो इस जगह को और भी खूबसूरत बना देता है। धार्मिक आस्था और प्राकृतिक सुंदरता का अनोखा संगम होने की वजह से हर साल यहां बहुत से लोग घूमने जाते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं, यहां जानें का सही समय क्या है और इस मंदिर में आप कैसे पहुंच सकते हैं।
Kartik Swami Mandir Uttarakhand Distance From Delhi: कैसे पहुंचें कार्तिक स्वामी मंदिर?

कार्तिक स्वामी मंदिर पहुंचने के लिए सबसे पहले आपको रुद्रप्रयाग पहुंचना होगा।
इसका नजदीकी एयरपोर्ट जौलीग्रांट है, जो रुद्रप्रयाग से 180 किमी की दूरी पर स्थित है।
इसका सबसे पास का रेलवे स्टेशन ऋषिकेश या योग नगरी ऋषिकेश है।
रुद्रप्रयाग के लिए आपको ऋषिकेश या हरिद्वार से सीधी बसें और टैक्सियां मिल जाती हैं।
रुद्रप्रयाग से करीब 40 किमी की दूरी पर कनकचौरी गांव स्थित है, जो इस ट्रेक का बेस कैंप है।
रुद्रप्रयाग से आप लोकल जीप या टैक्सी भी लेकर कनकचौरी पहुंच सकते हैं।
कनकचौरी गांव में रुकने के लिए अच्छे और बजट-फ्रेंडली ऑप्शन मिल जाते हैं।
कनकचौरी में आपको गढ़वाली संस्कृति का खूबसूरत अहसास करने का मौका मिलेगा।
यहां आपको देसी फ्रेश, पहाड़ी और सात्विक खाना मिल जाएगा।
गर्मियों के दिनों में भी यहां ठंड होती है, इसलिए यहां जाते समय हल्के ऊनी कपड़े ले जाएं।
Kartik Swami Mandir Uttarakhand Aarti Timings: मंदिर का इतिहास और शाम की आरती

अगर बात करें कार्तिक स्वामी मंदिर कि तो इसका इतिहास 200 साल पुराना बताया जाता है। ये मंदिर छोटा जरूर है लेकिन इसकी आस्था का काफी ज्यादा महत्व है। यहां घूमने के साथ-साथ आप शाम की आरती भी देख सकते हैं, जो बेहद खास होती है। आरती के समय यहां दर्जनों घंटियां एक साथ बजाई जाती हैं और उन घंटियों की आवाज पहाड़ों के कोने-कोने में गूंजती है। पूरा मंदिर शिव भक्ति और भगवान कार्तिकय के नाम से गूंजता है। यहां घूमने आए श्रद्धालु घंटों आरती में डूबे रहते हैं। मंदिर में सादगी और दिव्यता का अनोखा संगम है।
Kartik Swami Mandir Uttarakhand Best Time to Visit: कार्तिक स्वामी मंदिर घूमने का सही समय

उत्तराखंड के चोपटा में हिमालय की शांत गोद में बसा कार्तिक स्वामी मंदिर का काफी ज्यादा महत्त्व है। हर साल न जानें कितने लोग यहां घूमने के लिए आते हैं। ये मंदिर भगवान शिव के पुत्र कार्तिकेय को समर्पित एक भव्य तीर्थस्थल है। इस पवित्र मंदिर की यात्रा के लिए सबसे सही समय अप्रैल से जून के बीच का माना जाता है । इस समय यहां का मौसम बेहद सुहावना और ठंडा होता है इस जगह पर बारिश बहुत कम होती है, जिससे ट्रेकर्स और तीर्थयात्रियों को हरियाली और इस जगह की सुंदरता देखने का मौका मिलता है। यहां हमेशा आसमान साफ रहता है, जिससे बर्फ से ढकी चोटियों और हरी-भरी घाटियों के शानदार दृश्य दिखाई देते हैं।


Download Android App
Download iOS App




