Packing Tips for Women Travellers: Solo Travel पर जाने से पहले अपने Hand Bag में जरूर रखें ये जरूरी Items, सफर रहेगा पूरी तरह से Safe और Easy

Summary :

Packing Tips for Women Travellers: अगर आप भी एक महिला हैं और आपको ट्रैवल करना पसंद हैं, तो भारत में कई ऐसी खूबसूरत डेस्टिनेशंस हैं। जहां आप घूमने का प्लान बना सकती हैं। आजकल महिलाओं के लिए अकेले घूमने की भी बहुत सी जगहें हैं। जहां उनकी फुल सेफ्टी होती है, अकेले ट्रेवल करने का मजा ही कुछ अलग होता है। अगर आप रोज ऑफिस के स्ट्रेस से पक गए हैं और अपनी लाइफ में कुछ बदलाव चाहते हैं, तो आपको अकेले ट्रैवल पर निकाल जाना चाहिए। लेकिन कई लोगों को अकेले ट्रैवल करना कई बार हेक्टिक काम लगता है,…

Packing Tips for Women Travellers: अगर आप भी एक महिला हैं और आपको ट्रैवल करना पसंद हैं, तो भारत में कई ऐसी खूबसूरत डेस्टिनेशंस हैं। जहां आप घूमने का प्लान बना सकती हैं। आजकल महिलाओं के लिए अकेले घूमने की भी बहुत सी जगहें हैं। जहां उनकी फुल सेफ्टी होती है, अकेले ट्रेवल करने का मजा ही कुछ अलग होता है। अगर आप रोज ऑफिस के स्ट्रेस से पक गए हैं और अपनी लाइफ में कुछ बदलाव चाहते हैं, तो आपको अकेले ट्रैवल पर निकाल जाना चाहिए।

लेकिन कई लोगों को अकेले ट्रैवल करना कई बार हेक्टिक काम लगता है, ऐसे में अगर ट्रैवल के लिए बैग तैयार कर रही हैं, तो अब आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है। क्योंकि आज हम आपको Women Travel Guide टिप्स बताएंगे, जिसे फॉलो करके आप अपने सफर को और भी ज्यादा मजेदार बना सकते हैं।

Packing Tips for Women Travellers:  ट्रिप पर जानें से पहले बैग में रखें लें ये चीज़ें

 travel essentials
travel essentials (Source: social media)

1. जरूरी डॉक्यूमेंट

सफर पर जानें से पहले अपने पास आई कार्ड, आधार कार्ड, टिकट, पासपोर्ट, बोर्डिंग पास आदि को अपने हैंड पर्स में रखें। इस तरह इन चीज़ों को बार बार निकालने में परेशानी नहीं होगी और ये कहीं छूटेंगे भी नहीं। वैसे तो अगर आप बाहर कहीं जा रहे हैं, तो उससे पहले अपने पास अपने जरूरी कागजों को रख लें।

2. मनी बैग और क्रेडिट कार्ड

ट्रिप पर जानें से पहले हैंड बैग में ही मनी बैग रखें। ताकि आपको कहीं भी पैसे निकालने में परेशानी न हो, लेकिन अगर बात करें मनी बैग कि तो इसमें जरूरत से ज्यादा कैश कैरी ना करें। आपके लिए ही अच्छा होगा कि आप मनी बैग में कैश के साथ डेबिट कार्ड और क्रेडिट कार्ड भी रख लें।

smart packing hacks
smart packing hacks (Source: social media)

3. ये गैजेट्स जरूरी

अपने हैंड बैग के एक जिप में आप हेडफोन, मोबाइल चार्जर, छोटा कैमरा, ईयर प्‍लग, पोर्टेबल बैट्री बैकअप जरूर रखें। क्योंकि अगर आप इन चीज़ों को बड़े बैग में अंदर रखते हैं, तो इसे निकालने में बहुत ज्यादा प्रॉब्लम होती है। इन सभी चीज़ों की जरूरत रास्‍ते में पड़ सकती है।

4. टॉयलेटरीज़ भी जरूरी

अपने हैंड बैग में हैंड सेनेटाइजर, टीशू पेपर, लिप क्रीम, क्‍लीनर आदि भी रख लें। इससे आपको बार-बार बड़े बैग को खोलने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आप वेट टीशू को भी साथ में रख सकती हैं।

5. स्‍कार्फ और सनग्‍लास रखें

कई बार ऐसा होता है कि हम किसी ऐसी जगह पर घूमने के लिए जाते हैं, जहां अच्छी-खासी ठंड लगती है और इससे बचने के लिए आपको स्‍कार्फ या गर्म कपड़े की जरूरत होती है। इसलिए आप अपने हैंड पर्स में सिल्‍क या कॉटन का स्‍कार्फ जरूर रखें। इसके साथ सनग्‍लास भी रखें।

Packing Tips for Women Travellers
Packing Tips for Women Travellers (Source: social media)

6. मेकअप और सैनिटरी पैड

महिलाओं के लिए ट्रिप पर जाना आसान तो होता है, लेकिन उन्हें अपने साथ बहुत सी ऐसी चीजें हैं। जिन्हें साथ रखना बेहद जरूरी होता है। मेकअप और सैनिटरी पैड ये तो कॉमन चीजें हैं। ट्रैवलिंग के समय आप साथ में लोशन, सनस्‍क्रीन लोशन, बीबी क्रीम, हेयर सीरम, लिपस्टिक, लिप बाम, काजल, मेकअप रिमूवल आदि रखें।

7. मेडिसिन करें कैरी

सफर पर जानें से पहले अपने पर्स में पैन डी, हाजमोला, डिस्प्रिन जैसी ओवर द काउंटर मेडिसिन जरूर रखें। इसके साथ ही बैंडेड, एंटीसेप्टिक क्रीम भी रख सकती हैं। इस तरह आपको सफर में परेशानी नहीं होगी और हर जरूरी सामान आपके हैंडी रहेगा।

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।