Trip in India for April: इंडिया में घूमने के लिए काफी बेहतरीन ऑप्शनंस हैं। अप्रैल के महीने में बहुत सारी जगह घूमने के अच्छी होती हैं क्योकि इस महीने का मौसम न तो बहुत ठंडा होता हैं न ही बहुत गरम होता है। जो इसे पहाड़ों और ठंडे इलाकों की सैर के लिए परफेक्ट बनाता है। अप्रैल का महीना यात्रा के लिए काफी अनुकूल माना जाता है।
इस समय में मौसम बेहद सुहावना होता है, नज़ारे खुशनुमा और वातावरण में हरियाली और फूलों की रंगत काफी खूबसूरत होती है। जहां आपको प्रकृति, संस्कृति और रोमांच का अद्भुत अनुभव मिल सकता है।ससे आप बिना ज्यादा छुट्टियां लिए एक शानदार ट्रिप प्लान कर सकते हैं, तो आइए जानते हैं अप्रैल के महीने में कौन – कौन से जगह हो सकती हैं खूबसूरत
Trip in India for April: अप्रैल में घूमने के लिए टॉप 5 डेस्टिनेशन्स
1. जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir)

जम्मू कश्मीर को भारत का मिनी स्विट्जरलैंड कहा जाता है। इसे धरती का स्वर्ग कहा जाता है। अप्रैल में यहां के ट्यूलिप गार्डन पूरी तरह खिले होते हैं, आप श्रीनगर में डल झील की सैर और गुलमर्ग में हल्की बर्फ का आनंद ले सकते हैं। रंग-बिरंगे ट्यूलिप फूलों से सजे बागान आंखों को सुकून देते है।
2. लद्दाख (Ladakh)

गर्मी से राहत पाने के लिए अप्रैल में लद्दाख की ट्रिप परफेक्ट हो सकती है,अगर आप भीड़भाड़ से दूर जाना चाहते हैं, तो अप्रैल में लद्दाख एक अच्छा ऑप्शन है। इस दौरान यहां एप्रीकॉट ब्लॉसम फेस्टिवल का आनंद लिया जा सकता है। लदाख का नज़ारा बेहद सुन्दर है,और लदख को भरता का ठंडा रेगिस्तान कहा जाता है।
3. माउंट आबू, राजस्थान (Mount Abu)

राजस्थान का इकलौता हिल स्टेशन माउंट आबू इस महीने अपनी ठंडा क्लाइमेट और अरावली की सुंदर पहाड़ियों के कारण पर्यटकों की पहली पसंद है। नक्की झील में बोटिंग का मजा लेना, गुरु शिखर से सनसेट देखना और दिलवाड़ा मंदिर की अनोखी नक्काशी देखना इस जगह की असली खूबसूरती है। और राजस्थान का भोजन भी प्रसिद्ध है।
4 . मनाली, हिमाचल प्रदेश (Manali)

अपनी खूबसूरत वादियों के लिए मनाली में अप्रैल के महीने में मौसम और भी हसीन हो जाता है। इस दौरान यहां पर तापमान लगभग 10 से 25 डिग्री सेल्सियस रहता है।यहां पर बर्फ से ढकी पहाड़िया और सेब के बाग वादियों का दृश्य काफी सुन्दर है और आप सोलंग वैली का भी आनद ले सकते है।
5. दार्जिलिंग, पश्चिम बंगाल (Darjeeling)

दार्जिलिंग को क्वीन ऑफ़ हिल्स के नाम से भी जाना जाता है और अप्रैल के महीने में इसकी सुंदरता देखने लायक होती है। यही की ठंडी हवा, बादलो से ढकी पहाड़िया और कंजनगंगा की बर्फीली चोटिया मान को शांत करती है। यहां आप चाय के बंगानो की सैर कर सकते है।
Also Read – Family और Friends के साथ सुकून बिताने के लिए Best हैं ये 5 Summer Destination, देखें पूरी लिस्ट और खासियत


Download Android App
Download iOS App




