24 जुलाई 2023 – आज की 10 बड़ी खबरें

Summary :

24 जुलाई 2023 – आज की 10 बड़ी खबरें

1 संसद के मानसून सत्र का आज तीसरा दिन, मणिपुर हिंसा को लेकर दोनों सदनों में जोरदार हंगामे के आसार 
संसद के मानसून सत्र का आज तीसरा दिन है। आज का दिन भी हंगामेदार रहने की संभावना है। संसद के दोनों सत्रों में आज भी मणिपुर हिंसा को लेकर जोरदार हंगामे के आसार हैं। विपक्षी दलों ने इस मुद्दे पर BJP को घेरने की रणनीति बनाई है तो BJP ने भी बंगाल और राजस्थान में महिला हुए अत्याचार को लेकर गठबंधन का मुकाबला करने की योजना तैयार की है।  
2 यमुना का जलस्तर बढ़ने से दिल्ली में बाढ़ का अलर्ट; हिंडन ने भी दिखाया रौद्र रूप, नोएडा-गाजियाबाद पर भी खतरा 
दिल्ली के पुराने रेलवे ब्रिज पर यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है। यमुना का जलस्तर 206 मीटर के स्तर पर पहुंच गया है। उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में भारी बारिश के बाद हथिनीकुंड बैराज से पानी छोड़े जाने के बाद यमुना के जलस्तर में बढ़ोतरी हुई है। पुराने यमुना पुल पर यमुना नदी का जल स्तर सोमवार सुबह 206.56 मीटर दर्ज किया गया 
3 सचिन, सीमा के डॉक्यूमेंट्स में किए गए थे ‘बदलाव’! बुलंदशहर से दो आरोपियों को एटीएस ने दबोचा 
सचिन मीणा और सीमा हैदर के दस्तावेजों में ‘बदलाव’ करने के आरोप में 2 आरोपियों को बुलंदशहर से एटीएस ने हिरासत में लिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीमा और सचिन से संबंधित दस्तावेजों और आधार कार्ड में कथित तौर पर बदलाव किया गया था।
4 सावन का तीसरा सोमवार आज, देशभर के शिवालयों में ‘हर-हर महादेव’ की गूंज  
आज सावन का तीसरा सोमवार है। हिंदू सनातन धर्म में जहां सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित है, वहीं सावन का महीना भोलेनाथ का सबसे पसंदीदा महीना माना जाता है। ऐसे में सावन मास का सोमवार शिव भक्तों के खासा माना जाता है। इस दिन को भोले भंडारी के भक्त अपने आराध्य की खास तरीके खास मानते हैं और उनकी आराधना करते हैं। 
5  ज्ञानवापी मस्जिद में ‘वज़ुखाना’ छोड़कर परिसर के सर्वेक्षण में जुटी एएसआई, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम 
वाराणसी में ज्ञानवापी मस्जिद परिसर में ‘वज़ुखाना’ क्षेत्र को छोड़कर परिसर की कड़ी सुरक्षा के बीच वैज्ञानिक सर्वेक्षण जारी है। आज सुबह भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण  की एक टीम मस्जिद परिसर पहुंची और सर्वे शुरू किया।  
6 रायगढ़ भूस्खलन में 27 लोगों की मौत  78 अभी भी लापता; हालातों को देखते हुए बंद किया बचाव कार्य 
महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में भारी भूस्खलन के कारण अब तक 27 लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि चार दिन बाद जिला प्रशासन ने रविवार को बचाव अभियान बंद कर दिया। अधिकारियों के मुताबिक अभी तक 78 लोग लापता हैं। 
7 राजस्थान विधानसभा चुनाव: बिना मुख्यमंत्री के चेहरे के आमने-सामने होंगी कांग्रेस और भाजपा 
 राजस्थान में इस साल के अंत में होने जा रहे विधानसभा चुनाव में बिना मुख्यमंत्री के चेहरे के कांग्रेस और भाजपा के बीच मुकाबला हो सकता है। कांग्रेस ने जहां बिना मुख्यमंत्री के चेहरे के चुनाव में उतरने का औपचारिक एलान कर दिया है, वहीं भाजपा भी बिना मुख्यमंत्री के चेहरे के मैदान में उतरने की तैयारी में है। दोनों ही पार्टियां बड़े नेताओं के अंदरूनी घमासान से होने वाले नुकसान से बचने के लिए मुख्यमंत्री के चेहरे का एलान करने से बच रही हैं।
 8 ‘राजस्थान-बंगाल में होती है मणिपुर जैसी घटना तो चुप क्यों हो जाते हैं दल’, विपक्ष पर बरसे तमिलनाडु BJP प्रमुख
 तमिलनाडु के बीजेपी प्रमुख अन्नामलाई ने मणिपुर के वायरल वीडियो पर प्रतिक्रिया दी। तमिलनाडु भाजपा प्रमुख के. अन्नामलाई ने कहा कि हम सभी जानते हैं कि भाजपा के सत्ता में आने से पहले भी मणिपुर बहुत जटिल राज्य रहा है। हमने जो वीडियो देखा है वह बेहद शर्मनाक है और इसे लोकतांत्रिक समाज में कोई जगह नहीं मिली है 
9 रूस को यूक्रेन दे रहा मुंहतोड़ जवाब! अमेरिकी विदेश मंत्री का बड़ा दावा- कीव ने अपने 50 फीसदी हिस्से को मुक्त कराया 
अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने बड़ा दावा करते हुए कहा है कि यूक्रेन और रूस के बीच जारी जंग में कीव मुंहतोड़ जवाब दे रहा है। ब्लिंकन ने कहा कि यूक्रेन ने उस आधे क्षेत्र पर फिर से कब्जा कर लिया है जिसे रूस ने शुरू में अपने आक्रमण में जब्त कर लिया था। उन्होंने कहा कि इन क्षेत्रों पर यूक्रेन को कब्जा करने के लिए काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
10 इमरान खान के भ्रष्टाचार और खराब प्रशासन के कारण पाकिस्तान में आई आर्थिक तंगी’, शहबाज शरीफ का दावा  
पाकिस्तान बेहद खराब आर्थिक तंगी से जूझ रहा है, जिसके कारण देश में खाने-पीने की चीजों के दाम भी आसमान छू रहे हैं। इसी बीच पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान का भ्रष्टाचार और खराब शासन को देश में आर्थिक तंगी का कारण बताया है। पीएम शरीफ ने आगे कहा कि उनकी पार्टी तब सत्ता में आई जब पाकिस्तान पहले ही कई तरह की संकटों से जूझ रहा था 

Desk Team