भारत में कोरोना संक्रमण के मामलों में कुछ गिरावट दर्ज हुई है। लगातार चौथे दिन देश में कोरोना के 3 हज़ार से कम नए केस दर्ज हुए हैं। जबकि इस दौरान मरने वाले लोगों की संख्या 11 है। देश के मौजूदा समय में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या 18 हज़ार से ऊपर बनी हुई है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शनिवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार, भारत में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस से संक्रमण के 2858 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 3355 लोगों ने संक्रमण को मात दी है और 11 की मौत हुई है। देश में कोरोना संक्रमण के सक्रिय मामलों की संख्या 18,096 है।

देश में अब तक कोरोना संक्रमण के 4,31,19,112 मामले दर्ज हो चुके हैं, वहीं 5,24,201 मौतें हुई हैं। वहीं बात करें महामारी के खिलाफ टीकाकरण कि तो देश में अब तक एंटी कोविड वैक्सीन की 1,91,15, 90,370 डोज़ दी जा चुकी हैं। इसके अलावा पिछले 24 घंटे में 3355 मरीज ठीक हुए हैं जिसके बाद कुल 4,25, 76, 815 लोग महामारी से ठीक हो चुके हैं।


Download Android App
Download iOS App



