भारत में कोरोना महामारी की दूसरी लहर की रफ्तार अभी पूरी तरह से थमी भी नहीं है कि तीसरी लहर आने की आशंका ने देश में आतंक मचाया हुआ है। देशभर में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 43 हजार से अधिक मरीज स्वस्थ हुए है तथा इस दौरान 39,070 नये मामले सामने आए है।
जिस कारण संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 3,18,95,385 हो गई है, जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 4,06,822 हो गयी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के रविवार को अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, 491 और मरीजों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या बढ़कर 4,27,862 हो गयी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में रिकवरी रेट 97.39% है और दैनिक पॉजिटिविटी रेट 2.27% है।
दैनिक पॉजिटिविटी रेट पिछले 13 दिनों से 3% से कम है। बता दें कि देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस की 55,91,657 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 50,68,10,492 हुआ। वहीं भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 17,22,221 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 48,00,39,185 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।


Download Android App
Download iOS App



