देश में कोरोना वायरस (कोविड-19) के मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। देश में कोरोना से संक्रमितों का आंकड़ा रविवार सुबह 8356 पहुंच गया है। वहीं वायरस से मरने वालों की संख्या 273 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 909 और मौत के 34 नए मामले सामने आए हैं।
राजस्थान में रविवार को कोरोना के 51 नए मामले सामने आ चुके है। राज्य के बांसवाड़ा में 15, बीकानेर में 8, चूरू में 1, जयपुर में 15, जैसलमेर में 1, जोधपुर में 8, सीकर में 1 और हनुमानगढ़ में 2 नए मरीज सामने आए। इसके साथ ही राज्य में कुल सकारात्मक मामले 751 हो गए है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की जारी रिपोर्ट के मुताबिक कोरोना वायरस का प्रकोप देश के 31 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में फैल चुका है। देश में शनिवार की तुलना में रविवार को संक्रमितों और मृतकों की संख्या में कमी आई है। कोरोना से सबसे गंभीर रूप से प्रभावित महाराष्ट्र में अब तक 1761 लोग संक्रमित हुए हैं तथा 127 लोगों की मौत हो गई है। महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे के दौरान 17 लोगों की मौत हुई और 187 लोग संक्रमित हुए हैं।
कोरोना वायरस : देश में कुल संक्रमितों की संख्या 8,000 के पार, 273 लोगों की अब तक मौत
स्वास्थ्य मंत्रालय की जारी रिपोर्ट के मुताबिक कोरोना वायरस का प्रकोप देश के 31 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में फैल चुका है। देश में शनिवार की तुलना में रविवार को संक्रमितों और मृतकों की संख्या में कमी आई है। कोरोना से सबसे गंभीर रूप से प्रभावित महाराष्ट्र में अब तक 1761 लोग संक्रमित हुए हैं तथा 127 लोगों की मौत हो गई है। महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे के दौरान 17 लोगों की मौत हुई और 187 लोग संक्रमित हुए हैं।


Download Android App
Download iOS App



