देशभर में मनाया जा रहा है 552वां प्रकाश पर्व, PM मोदी ने गुरु नानक देव को दी श्रद्धांजलि

Summary :

देशभर में आज सिखों के पहले गुरु और सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव की जयंती मनाई जा रही है। इस दिन को सिख समुदाय के लोग प्रकाश पर्व या गुरु पर्व के रूप में मानते है।

देशभर में आज सिखों के पहले गुरु और सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव की जयंती मनाई जा रही है। इस दिन को सिख समुदाय के लोग प्रकाश पर्व या गुरु पर्व के रूप में मानते है। आज 552वें प्रकाश पर्व पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरु नानक देव को श्रद्धांजलि दी और कहा कि निष्पक्ष, करूणामयी और समावेशी समाज का उनका दृष्टिकोण आज भी हमें प्रेरित करता है।
उन्होंने एक ट्वीट में कहा, ‘‘श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के विशेष अवसर पर मैं उनके पवित्र विचारों और नेक आदर्शों का स्मरण करता हूं। निष्पक्ष, करूणामयी और समावेशी समाज का उनका दृष्टिकोण हमें प्रेरित करता है। दूसरों की सेवा करने पर गुरु नानक जी का जोर भी हमें प्रेरणा देता है।’’


सिख धर्म को मानने वाले लोग इस दिन भजन कीर्तन करते हैं और वाहेगुरु का जाप करते हैं। आज के दिन देश भर में बड़े पैमाने पर कार्यक्रम होते हैं और ढोल मंजीरों के साथ प्रभात फेरी निकाली जाती है। गुरु नानक जी सिख धर्म के संस्थापक थे।गुरू नानक देव की जयंती के अवसर पर अमृतसर में श्रद्धालुओं ने स्वर्ण मंदिर में स्थित सरोवर में आस्था की डुबकी लग रहे हैं।

Desk Team