चीन के वुहान से शुरू हुए वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (कोविड-19) ने भारत समेत 200 से अधिक देशों को जकड़ लिया है। देश में कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। इस वायरस का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 5,000 को पार कर चुकी है। स्वास्थ्य मंत्रालय से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को भारत में कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 5734 तक पहुंच गई है वहीं अब तक 166 लोगों की मौत हो चुकी है।
देश में पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 490 नये मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़े के मुताबिक 5734 मामलों में 5095 कोरोना के सक्रिय केस हैं और 473 ऐसे मरीज हैं जिन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय की सोमवार सुबह जारी रिपोर्ट के मुताबिक कोरोना वायरस का प्रकोप देश के 30 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में फैल चुका है।
वर्तमान में कुल 1,135 सक्रिय मामलों के साथ महाराष्ट्र की स्थिति सबसे अधिक खराब है। यहां 117 मरीजों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है, जबकि महामारी से अब तक के सबसे अधिक प्रभावित राज्य में 72 लोगों की मौत हो गई। तमिलनाडु इस सूची में दूसरे स्थान पर है। राज्य में कुल 738 लोग संक्रमित हैं। 21 लोग स्वस्थ हो गए हैं, जबकि सूबे में आठ लोगों की मौत हो चुकी है। गुजरात में संक्रमित मामलों की संख्या कम है लेकिन मौत के आंकड़ों की बात करें तो महराष्ट्र के बाद सबसे अधिक 16 मौतें राज्य में हुई है।
Covid-19 : दवा मिलने पर भारत के फैसले से डोनाल्ड ट्रम्प के सुर बदले नजर आए, कहा- थैंक्यू PM मोदी
बता दें कि देश में कोरोना का कहर दिन-प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए केंद्र सरकार ने 21 दिनों का देशव्यापी लॉकडाउन लगा रखा है। इस वायरस से निपटने के लिए केंद्र एवं राज्य सरकारें तमाम हथकंडे अपना रही है। वहीं, दूसरी ओर तबलीगी जमात की वजह से देशभर में कोरोना के मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है।


Download Android App
Download iOS App



