पूरे विश्व कोरोना वायरस का कहर जारी, अब तक वायरस से संक्रमितों की संख्या 15 लाख से अधिक हुई

Summary :

कोरोनावायरस महामारी से संक्रमितों की वैश्विक संख्या 15 लाख से भी अधिक हो गई है। अमेरिका की जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) ने इस बात की जानकारी दी।

पूरे विश्व में कोरोना वायरस (कोविड-19) फैल चूका है। यह वायरस रुकने के नाम ही नहीं ले रहा है। रोजाना कोरोना वायरस के मामलों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। कोरोनावायरस महामारी से संक्रमितों की वैश्विक संख्या 15 लाख से भी अधिक हो गई है। अमेरिका की जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) ने इस बात की जानकारी दी।
समाचार एजेंसी ने सीएसएसई के नवीनतम आंकड़ों के हवाले से कहा, “पूरी दुनिया में शाम 5।15 (2115जीएमटी/ स्थानीय समयानुसार) तक कोविड-19 संक्रमण से संक्रमितों का वैश्विक आंकड़ा कुल 87,706 मौतों के साथ 15,00,830 था।” इस सूची में कुल 4,23,135 मामलों के साथ अमेरिका पहले, 1,46,690 व 1,39,422 मामलों के साथ स्पेन और इटली क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं।

देश में कोरोना का कहर जारी, वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या पांच हजार के पार,140 से ज्यादा लोगों की मौत

अमेरिका की जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग के जुटाए गए डेटा के अनुसार, महामारी से संक्रमित एक लाख से अधिक मामलों वाले देशों में फ्रांस और जर्मनी भी शामिल हैं। आंकड़ों की माने तो कोरोनावायरस से 180 से अधिक देश और क्षेत्र प्रभावित हुए हैं, जबकि महामारी से वर्तमान में 3,17,800 से अधिक लोग उपचार के बाद पूर्ण रूप से स्वस्थ हो चुके हैं।  

Desk Team