पंजाब के पटियाला में लॉकडाउन के दौरान पुलिसकर्मियों पर हमला करने के मामले में 9 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं पुलिस ने इन लोगों से बंदूक और पेट्रोल बम सहित कई अन्य तरह के हथियार बरामद किए गए हैं। निहंगों ने तलवार से पुलिसकर्मियों पर हमला भी किया था, इस हमले में एक पुलिसकर्मी का हाथ कट गया जबकि अन्य घायल हुए है।
पटियाला के आईजी जतिंदर सिंह औलख ने बताया कि मामले में एक महिला समेत 9 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही गुरुद्वारे से ऑटोमेटिक और धारदार हथियार, पेट्रोल बम के साथ ही 35 लाख रुपये से ज्यादा की नकदी बरामद हुई है। बता दें कि रविवार तड़के पटियाला की सब्जी मंडी के बाहर यह हमला हुआ था।
कमलनाथ ने केंद्र पर लगाया कोरोना महामारी को गंभीरता से न लेने का आरोप
लॉकडाउन के कारण पुलिस ने मंडी के बाहर अवरोधक लगाए थे और इस दौरान मंडी में आए निहंगों से पुलिस ने कर्फ्यू पास दिखाने के लिए कहा गया था। लेकिन उन्होंने अपनी गाड़ी से दरवाजे और वहां लगाए गए बेरिगेट्स पर टक्कर मार दी।” और इन लोगों ने उस दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया।
इस हमले में एक सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) का हाथ कट गया। पटियाला सदर थाने के प्रभारी की कोहनी में चोट आई है जबकि एक अन्य पुलिस अधिकारी की बांह में भी इस हमले में चोट आई है।” एएसआई को राजेंद्र अस्पताल ले जाया गया जहां से उसे पीजीआईएमईआर चंडीगढ़ के लिए रेफर कर दिया गया।


Download Android App
Download iOS App



