AAP ने दिल्ली के दक्षिणी रिज में पेड़ काटे जाने के खिलाफ भाजपा कार्यालय के पास किया प्रदर्शन

Summary :

AAP: आम आदमी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के दक्षिणी रिज इलाके में 1,100 पेड़ों की कथित कटाई को लेकर यहां दीन दयाल उपाध्याय मार्ग स्थित भाजपा कार्यालय के निकट प्रदर्शन किया। Highlights AAP ने भाजपा कार्यालय के पास किया प्रदर्शन दिल्ली के दक्षिणी रिज में पेड़ काटे जाने के खिलाफ प्रदर्शन सड़क चौड़ीकरण परियोजना के लिए पेड़ों की कटाई पेड़ों की कटाई के लिए जिम्मेदार है उपराज्यपाल- AAP प्रदर्शनकारियों में से कुछ ने दिल्ली के उपराज्यपाल वी. के. सक्सेना के चेहरे से मिलता-जुलता मुखौटा भी पहन रखा था। उन्होंने मानव श्रृंखला भी बनाई। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया…

AAP

AAP: आम आदमी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के दक्षिणी रिज इलाके में 1,100 पेड़ों की कथित कटाई को लेकर यहां दीन दयाल उपाध्याय मार्ग स्थित भाजपा कार्यालय के निकट प्रदर्शन किया।

Highlights

  • AAP ने भाजपा कार्यालय के पास किया प्रदर्शन
  • दिल्ली के दक्षिणी रिज में पेड़ काटे जाने के खिलाफ प्रदर्शन
  • सड़क चौड़ीकरण परियोजना के लिए पेड़ों की कटाई

पेड़ों की कटाई के लिए जिम्मेदार है उपराज्यपाल- AAP

प्रदर्शनकारियों में से कुछ ने दिल्ली के उपराज्यपाल वी. के. सक्सेना के चेहरे से मिलता-जुलता मुखौटा भी पहन रखा था। उन्होंने मानव श्रृंखला भी बनाई। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि उपराज्यपाल रिज में संरक्षित वन क्षेत्र में पेड़ों की कटाई के लिए जिम्मेदार हैं। दक्षिणी रिज में सतबारी के पास 1,100 पेड़ों की कटाई के मामले में उच्चतम न्यायालय ने उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना और ‘आप’ सरकार दोनों को कड़ी फटकार लगाई थी।

सड़क चौड़ीकरण परियोजना के लिए पेड़ों की कटाई

‘AAP ’ ने आरोप लगाया है कि उपराज्यपाल के ‘‘मौखिक निर्देश’’ पर दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) द्वारा सड़क चौड़ीकरण परियोजना के लिए पेड़ों की कटाई की गई। वहीं, भाजपा ने आरोप लगाया है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पर्यावरण मंत्री गोपाल राय की मंजूरी के बाद पेड़ काटे गए।

उपराज्यपाल ने पेड़ों की कटाई का दिया मौखिक आदेश

प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए ‘आप’ के वरिष्ठ नेता एवं दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज ने एक बयान में दावा किया कि तीन फरवरी को उपराज्यपाल ने मुख्य सचिव सहित अन्य अधिकारियों के साथ रिज का दौरा किया था तथा 1,100 पेड़ों की कटाई का मौखिक आदेश दिया था।

फार्महाउस मालिकों को लाभ पहुंचाने के लिए पेड़ों को काटा गया- सौरभ भारद्वाज

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि उच्चतम न्यायालय ने अधिकारियों से बार-बार पूछा कि किसके आदेश पर पेड़ काटे गए, लेकिन किसी ने भी अदालत को सच नहीं बताया। भारद्वाज ने कहा कि सड़क को चौड़ा करने के लिए आस-पास के फार्महाउस की 5-10 प्रतिशत भूमि लेकर रिज पर सैकड़ों पेड़ों को बचाया जा सकता था। उन्होंने आरोप लगाया कि फार्महाउस मालिकों को लाभ पहुंचाने के लिए पेड़ों को काटा गया। विरोध प्रदर्शन करने वालों में पार्टी के विधायक राजेश गुप्ता भी शामिल थे।

(शीर्षक को छोड़कर, यह कहानी पंजाब केसरी स्टाफ द्वारा संपादित नहीं की गई है और एक सिंडिकेटेड फ़ीड से प्रकाशित हुई है )

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Pannelal Gupta