Deepender Hooda : हरियाणा के रोहतक से कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने शनिवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार ने जो जन विरोधी फैसले लिए थे उन्हें अब वापस लिया जा रहा है और अगर भाजपा ने प्रदेश की जनता को हिसाब नहीं दिया तो आने वाले विधानसभा चुनाव में लोग सत्तारूढ़ दल का हिसाब-किताब चुकता कर देंगे।
Deepender Hooda ने दिया बड़ा बयान
हरियाणा के रोहतक से कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा(Deepender Hooda) ने शनिवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार ने जो जन विरोधी फैसले लिए थे उन्हें अब वापस लिया जा रहा है और अगर भाजपा ने प्रदेश की जनता को हिसाब नहीं दिया तो आने वाले विधानसभा चुनाव में लोग सत्तारूढ़ दल का हिसाब-किताब चुकता कर देंगे। वहीं सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने ‘हरियाणा मांगे हिसाब कार्यक्रम’ के तहत पैदल मार्च निकालने से पहले संवाददाताओं से कहा कि भाजपा के दस वर्ष के शासनकाल में प्रदेश की दुर्दशा हुई है और कांग्रेस सत्तारूढ़ दल से अपने 15 सवालों का जवाब मांग रही है, जिसके जवाब कोई नहीं दे रहा है।
Deepender Hooda ने क्या कहा?
हुड्डा ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाया कि महंगाई चरम स्तर पर है, किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) नहीं मिल रहा है, सिंचाई के लिए नहरी पानी नहीं है, पक्की नौकरियां नहीं दी जा रही है।कांग्रेस सांसद ने कहा कि अगर भाजपा सरकार ने हिसाब-किताब नहीं दिया तो आने वाले विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा का हिसाब किताब चुकता कर देगी।


Download Android App
Download iOS App





