विवादित ट्वीट कर फंसी एक्‍ट्रेस ऋचा चड्ढा, भाजपा ने लगाया सेना के अपमान का आरोप - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

विवादित ट्वीट कर फंसी एक्‍ट्रेस ऋचा चड्ढा, भाजपा ने लगाया सेना के अपमान का आरोप

ऋचा चड्ढा के विवादित ट्वीट पर भाजपा भी हमलावर हो गई है। भाजपा ने अभिनेत्री के बयान को एक पब्लिसिटी स्टंट और सेना का अपमान बताया है। गौरतलब है कि अभिनेत्री ने एक ट्वीट किया जिसमे उन्होंने गलवान में घटे पुराने घटनाक्रम को सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी के बयान से जोड़ दिया है।

बॉलीवुड अभिनेत्री ऋचा चड्ढा एक बार फिर विवादित ट्वीट कर आलोचकों के निशाने पर आ गई हैं। इस बार एक्ट्रेस पर भारतीय सेना के अपमान करने का आरोप लगा है। दरअसल, अभिनेत्री ने एक ट्वीट किया हैं जिसमे उन्होंने गलवान में घटे पुराने घटनाक्रम को सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी के बयान से जोड़ दिया है। जिसके बाद ऋचा चड्ढा मुश्किलों में फंस गई हैं। 
ऋचा पर सेना का मजाक उड़ाने का आरोप 
ऋचा चड्ढा के विवादित ट्वीट पर भाजपा भी हमलावर हो गई है। भाजपा ने अभिनेत्री के बयान को एक पब्लिसिटी स्टंट और सेना का अपमान बताया है। गौरतलब है कि अभिनेत्री ने एक ट्वीट किया जिसमे उन्होंने गलवान में घटे पुराने घटनाक्रम को सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी के बयान से जोड़ दिया है। आपको बता दे कि बीते दिन सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने एक ब्यान देते हुए कहा था कि भारतीय सेना पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर वाले क्षेत्र को वापस लेने जैसे आदेशों को पूरा करने के लिए तैयार है। फिलहाल उन्हें सिर्फ भारतीय सरकार के आदेशों का  इंतजार है। 
मनजिंदर सिंह सिरसा ने ट्वीट कर साधा निशाना 
भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने भी ऋचा के ट्वीट का जिकारत करते हुए लिखा – रिचा चड्ढा जैसी 3rd grade बॉलीवुड अदाकारा ओछे पब्लिसिटी स्टंट के लिए भारतीय सेना का अपमान कर रही  हैं। ऋचा चड्ढा कांग्रेस और राहुल गांधी की उपासक हैं इसलिए उनकी इस ट्वीट में भारत विरोधी सोच साफ नजर आती है। उन्होंने मुंबई पुलिस को अभिनेत्री के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। 

अभिनेत्री ऋचा चड्ढा के इस विवादित ट्वीट की सोशल मीडिया पर भी काफी आलोचना हो रही है। कुछ लोगों ने इसे भारत-चीन के बीच हुए गलवान के संघर्ष में शहीद हुए जवानों के बलिदान का अपमान बताया है। 
जिस तरीके से एक्ट्रेस का बयान विवादों में आ गया है, उससे अभिनेत्री को आने वाले वक़्त में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fifteen − 5 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।