Adani Group case: कांग्रेस के तीन राज्यसभा सदस्यों ने दिया कार्यस्थगन नोटिस

Summary :

बीते दिनों देश में हिंडनबर्ग की रिपोर्ट सामने आई थी।उसके बाद से ही गौतम अडानी पर लगातार विपक्ष सरकार को घेरने में लगा हुआ है।अडानी ग्रुप के शेयर्स में भारी गिरावट की खबर सामने आई है।

बीते दिनों देश में हिंडनबर्ग की रिपोर्ट सामने आई थी।उसके बाद से ही गौतम अडानी पर लगातार विपक्ष सरकार को घेरने में लगा हुआ है।अडानी ग्रुप के शेयर्स में  भारी गिरावट की खबर सामने आई है। बता दें कि कांग्रेस के तीन राज्यसभा सदस्यों ने अडाणी समूह के खिलाफ ‘हिंडनबर्ग रिसर्च’ द्वारा लगाए गए आरोपों से जुड़े मामले पर चर्चा की मांग करते हुए सोमवार को कार्यस्थगन के नोटिस दिए।
कार्यों को स्थगित करके चर्चा की मांग की
आपको बता दें कि राज्यसभा सदस्यों प्रमोद तिवारी, सैयद नासिर हुसैन और अमी याग्निक ने नियम 267 के तहत प्रश्नकाल और दूसरे विधायी कार्यों को स्थगित करके चर्चा की मांग की है।नोटिस में कहा गया है कि बाजार में पूंजी गंवाती कंपनियों में भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी), सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों और वित्तीय संस्थाओं के निवेश के मुद्दे पर चर्चा कराई जाए।
संसद के दोनों सदनों में विपक्षी सदस्यों ने हंगामा किया 
नोटिस में कहा गया है कि बाजार में पूंजी गंवाती कंपनियों में भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी), सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों और वित्तीय संस्थाओं के निवेश के मुद्दे पर चर्चा कराई जाए। इस विषय पर चर्चा कराने तथा इसकी जांच के लिए संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) गठित किए जाने की मांग को लेकर बृहस्पतिवार को संसद के दोनों सदनों में विपक्षी सदस्यों ने हंगामा किया था जिसके कारण कार्यवाही बाधित हुई और एक एक बार के स्थगन के बाद दोनों सदनों की बैठक दोपहर दो बजे पूरे दिन के लिए स्थगित कर दी गई। 

Desk Team