छोटे परदे की बेहद खूबसूरत अदाकारा कही जाने वाली सना खान भले ही अब इंडस्ट्री से दुरी बना ली हैं। लेकिन एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर अपने लाइफ से जुडी पल-पल का अपडेट अपने फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। ऐसे में सना खान ने अपनी एक और लेटेस्ट तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। लेकिन सना की तस्वीर देख अब फैंस उस पर अजीबो-गरीब कमेंट करना शुरू कर दिए हैं।

दरअसल सना अब अपने पति अनस सैयद के साथ खुशहाल जिंदगी जी रही हैं। ऐसे में सना खान अपने पति अनस सैयद के साथ उमराह के लिए गई हैं। सना ने इंस्टाग्राम पर दो तस्वीरें शेयर की हैं, पहली में वह पति के साथ सोफे पर बैठी हैं तो दूसरे फ्लाइट में क्लिक की गई है। इस पोस्ट को साझा करते हुए सना ने इस उमराह को अपने लिए खास बताया है। उन्होंने लिखा, ‘यह उमराह किसी वजह से बहुत खास है और वो वजह भी मैं इंशाल्लाह आपके साथ जल्द शेयर करूंगी। ऊपर वाला इसे मेरे लिए आसान बनाए।’
वही अब सना खान के इस पोस्ट पर फैंस जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। जहां कई लोग ये भी कयास लगाना शुरू कर दिए है की सना खान जल्द ही माँ बनने वाली हैं। साथ ही अब एक्ट्रेस के पोस्ट पर यूजर्स जमकर कमेंट भी करते हुए दिखाई दे रहे हैं।



एक यूजर ने लिखा, ‘अल्लाह तुम्हें एक सेहतमंद बच्चे से नवाजे’, तो दूसरे ने लिखा, ‘मुझे लगता है कि आप दोनों जल्द ही माता-पिता बनने जा रहे हैं।’ वहीं, एक अन्य ने लिखा, ‘क्या आप मां बनने वाली हैं? क्या इसलिए ही ये उमराह आपके लिए खास है?’ इसी तरह के कई सवाल सोशल मीडिया यूजर सना से पूछ रहे हैं।

बता दे की सना खान बिग बॉस 9 में एक दमदार कंटेस्टेंट बनकर खेली थी। जहां दर्शकों को सना का गेम भी काफी ज्यादा पसंद आया था। इसके बाद सना ने बड़े परदे पर भी अपनी किस्मत आजमाए थी। जहां खुद सलमान खान ने सना खान को अपनी फिल्म में डेब्यू करने का मौका दिया था।

वही सना अपनी लव लाइफ को लेकर भी काफी ज्यादा सुर्ख़ियों में बनी रहती हैं। वही सना अब इंडस्ट्री को अलविदा कह चुकी हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं।


Download Android App
Download iOS App



