PM Kisan Yojana 11th Installment: देश के करोड़ों किसानों को कुछ ही दिन बाद बड़ी खुशखबरी मिलने वाली हैं। किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए केंद्र सरकार की ओर से चलाई गई पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 11वीं किस्त किसानों के खातों में जल्द आने वाली है। पीएम किसान सम्मान योजना के तहत किसानों के बैंक खातों में साल में तीन बार 2-2 हजार रूपये की किस्त भेजी जाती है। इससे पहली किसानों को 10वीं किस्त 1 जनवरी को मिली थीं।
ताजा रिपोर्टस की मानें तो अप्रैल के पहले सप्ताह में पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 11वीं किस्त किसानों के खातों में जमा हो जाएगी। यानि 10 दिन बाद पीएम किसान योजना के तहत आने वाले लाभार्थी किसानों के खातों में केन्द्र सरकार 2-2 हजार रुपये की राशि भेजेगी।
KYC करना है जरूरी
पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 11वीं किस्त का लाभ उठाने के लिए किसानों को केवाईसी करवाना बेहद जरूरी है। केवाईसी नहीं करने वाले किसानों के खातों में किस्त की राशि जमा नहीं होगी। किसान पोर्टल पर केवाईसी की प्रक्रिया शुरु हो चुकी है। संबंधित किसान पोर्टल पर जाकर 31 मार्च से पहले केवाईसी कर सकते हैं।
ऐसे करें KYC
1. सबसे पहले पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं।
2. होम पेज पर आपको ईकेवाईसी का ऑप्शन मिलेगा, उस पर क्लिक करें।
3. इसके बाद अपना आधार कार्ड नंबर, कैप्चा कोड लिखें और सर्च के ऑप्शन पर क्लिक करें।
4. इसके बाद आधार कार्ड से लिंक नंबर पर ओटीपी आएगा, उसे डालें।
5. इसके बाद आपका आधार लिंक हो जाएगा और ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।


Download Android App
Download iOS App



