छत्तीसगढ़ में भाजपा की जीत के बाद नवनिर्वाचित विधायकों की आज होगी मीटिंग

Summary :

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में झंडे गाड़ने के बाद भाजपा ने नवनिर्वाचित विधायकों की सोमवार सुबह बैठक बुलाई है। पदाधिकारी ने यह बता कि ये बैठक पार्टी के राज्य मुख्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में होगी। यह मीटिंग 11 बजे शुरू हो सकती है। भाजपा के नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक आज पार्टी के राज्य मुख्यालय में होगी बैठक 11 बजे शुरुर हो सकती है मीटिंग नितिन नबीन करेंगे बैठक की अध्यक्षता वहीँ भाजपा नेताओं ने बताया कि छत्तीसगढ़ (Chattisgarh) के लिए भाजपा के प्रभारी ओम माथुर, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया और राज्य के लिए पार्टी के सहप्रभारी नितिन नबीन बैठक की…

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में झंडे गाड़ने के बाद भाजपा ने नवनिर्वाचित विधायकों की सोमवार सुबह बैठक बुलाई है। पदाधिकारी ने यह बता कि ये बैठक पार्टी के राज्य मुख्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में होगी। यह मीटिंग 11 बजे शुरू हो सकती है।

  • भाजपा के नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक आज
  • पार्टी के राज्य मुख्यालय में होगी बैठक
  • 11 बजे शुरुर हो सकती है मीटिंग

नितिन नबीन करेंगे बैठक की अध्यक्षता

वहीँ भाजपा नेताओं ने बताया कि छत्तीसगढ़ (Chattisgarh) के लिए भाजपा के प्रभारी ओम माथुर, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया और राज्य के लिए पार्टी के सहप्रभारी नितिन नबीन बैठक की अध्यक्षता करेंगे। बता दें कि मांडविया छत्तीसगढ़ चुनावों के लिए पार्टी के संयुक्त प्रभारी भी हैं। उन्होंने बताया कि यह नवनिर्वाचित विधायकों के साथ एक परिचयात्मक बैठक की तरह होगी। इसके बाद विधायक दल का नेता चुनने के लिए कई और बैठकें की जाएँगी।

ये वरिष्ठ नेता मीटिंग में होंगे शामिल

भाजपा नेताओं ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह, पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष अरुण साव, केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह और पूर्व केंद्रीय मंत्री विष्णु देव साय सहित सभी 54 विधायक बैठक में उपस्थित रहेंगे। बता दें कि भाजपा ने रविवार को छत्तीसगढ़ में 90 में से 54 सीटें जीतकर बड़ी जीत हासिल की है। वहीं कांग्रेस को 90 विधानसभा सीटों में से केवल 35 सीट हासिल हुई, जबकि गोंडवाना गणतंत्र पार्टी को सिर्फ एक सीट मिली है।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk Team