पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद ने चुनाव के बाद समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन पर अपनी बात कही। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के साथ कांग्रेस के गहरे वैचारिक मुद्दे हैं। फिर भी कांग्रेस उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ बीजेपी को सत्ता से बेदखल करना पसंद करेगी “क्योंकि वह बेहद भयावह है।”
न्यूज़ एजेंसी एनआईए से बात करते हुए कांग्रेस नेता ने कहा कि “समाजवादी पार्टी के साथ हमारे बहुत अच्छे संबंध नहीं हैं क्योंकि हमारे बीच गहरे वैचारिक मतभेद के मुद्दे हैं। बड़े ढांचे पर, हम बीजेपी को बाहर करना पसंद करेंगे क्योंकि वे बेहद भयावह रहे हैं…।”
नवाब मलिक के खिलाफ ED की कार्रवाई, अंडरवर्ल्ड से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में हुई पूछताछ
उन्होंने कहा कि, “हम अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के लिए जोरदार तरीके से लड़ रहे हैं, प्रियंका जी ने यूपी में जो अभिनव राजनीति पेश की है, उसमें हम कितना सफल होंगे, हमें इंतजार करना होगा और देखना होगा। आज नहीं तो कल वह राजनीति यूपी की सूरत बदलने वाली है।”
सलमान खुर्शीद ने यह बात ऐसे समय पर कही है जब कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी चुनाव बाद सपा के साथ गठबंधन को लेकर संकेत दे चुकी हैं। आज प्रदेश में चौथे चरण के मतदान के बाद यूपी में राज्य की करीब 58 फीसदी सीटों पर चुनाव संपन्न हो जाएंगे। बीजेपी और सपा दोनों ने राज्य में सरकार बनाने का भरोसा जताया है।


Download Android App
Download iOS App



